पश्चिम एशिया संघर्ष : चार हवाई अड्डों पर 250 से अधिक उड़ानें रद्द
पश्चिम एशिया संघर्ष : चार हवाई अड्डों पर 250 से अधिक उड़ानें रद्द
मुंबई, तीन मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई के हवाई अड्डों पर 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से लगातार चौथे दिन उड़ानें प्रभावित हुईं और विमानन कंपनियों ने कई उड़ानें रद्द कर दीं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 80 उड़ानें रद्द की गईं जबकि मुंबई हवाई अड्डे पर 107 तथा बेंगलुरु में कम से कम 42 उड़ानें रद्द कर दी गईं।
चेन्नई हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि 30 उड़ानें रद्द की गई हैं।
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को संकट शुरू होने के बाद से, भारतीय विमानन कंपनियों ने पिछले तीन दिनों में 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं।
भाषा अविनाश खारी
खारी

Facebook


