महिला ने अदालत परिसर में की अभियोजक की पिटाई

Ads

महिला ने अदालत परिसर में की अभियोजक की पिटाई

  •  
  • Publish Date - August 21, 2024 / 06:40 PM IST,
    Updated On - August 21, 2024 / 06:40 PM IST

ठाणे, 21 अगस्त (भाषा) नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में अदालत परिसर में एक महिला द्वारा विशेष लोक अभियोजक पर कथित रूप से हमला करने के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उसने बताया शालिनी वीरभद्र पांडा (39) ने मंगलवार दोपहर विशेष अभियोजक रवींद्र जाधव के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की।

सीबीडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सीवुड्स क्षेत्र की निवासी पांडा एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता थी और वह अभियोजक से नाराज थी, क्योंकि अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 352 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा योगेश रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार