तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल

तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल

तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल
Modified Date: June 14, 2024 / 12:56 am IST
Published Date: June 14, 2024 12:56 am IST

पुणे, 13 जून (भाषा) पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के भोसरी इलाके में एक कार ने 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी जिससे वजह जख्मी हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार एक महिला को टक्कर मारती है और वह सड़क के किनारे गिर जाती हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘घटना बुधवार की है। 24 वर्षीय कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम आरटीओ के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं कि वह समय रहते वाहन क्यों नहीं रोक पाया। चालक नशे में नहीं था। महिला की हालत स्थिर है।’

भाषा नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में