Rape: सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, पहले इस बात का दिया झांसा, फिर मिटाई हवस, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

A woman was raped in a government bus, first she was deceived about this, then her lust was satisfied,

Rape: सरकारी बस में महिला से दुष्कर्म, पहले इस बात का दिया झांसा, फिर मिटाई हवस, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

CG Rape News | Image Source : IBC24 File

Modified Date: February 26, 2025 / 02:51 pm IST
Published Date: February 26, 2025 2:20 pm IST

पुणे: woman was raped in government bus महाराष्ट्र के पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वरगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान दत्ता गाडे के रूप में हुई है जिसके खिलाफ पहले से चोरी और चेन छीनने के मामले दर्ज हैं। स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का सबसे बड़ा बस जंक्शन है।

Read More : Bageshwar Dham Vivah Sammelan: बागेश्वर धाम में घोड़ों को देख हैरान हुए सीएम डॉ. मोहन यादव! कहा- ‘महाराज आज तो आपने गजब कर दिया, कहां से लाए?’ हंसने लगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री 

woman was raped in government bus पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पैठण जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और कहा कि उसकी बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है। इसके बाद आरोपी पीड़िता को विशाल बस अड्डा परिसर के एक सुनसान हिस्से में खड़ी खाली बस में ले गया। अभी अंधेरा था और जैसे ही महिला बस में चढ़ी, आरोपी भी अंदर आ गया और उसके साथ बलात्कार कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।