महिला दिवस विशेष: डोंबिवली में 9,111 महिलाओं ने लेझीम नृत्य करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया
महिला दिवस विशेष: डोंबिवली में 9,111 महिलाओं ने लेझीम नृत्य करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया
ठाणे, आठ मार्च (भाषा) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को ठाणे जिले के डोंबिवली में 9,111 महिलाओं ने ‘लेझीम’ नृत्य का प्रदर्शन करके एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह पारंपरिक लोक नृत्य अपने ऊर्जावान गति और लयबद्ध ताल के लिए जाना जाता है। इसका नाम लेझीम नामक एक हाथ में पकड़े जाने वाले वाद्य यंत्र से पड़ा है, जो लकड़ी से बना होता है और उसमें लगे धातु के छोटे-छोटे झुनझुने एक विशिष्ट ध्वनि उत्पन्न करते हैं।
‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर ने यहां बताया, ‘सबसे बड़े लेझीम नृत्य का पिछला रिकॉर्ड सांगली शिक्षण संस्था के नाम था, जहां 26 जनवरी 2014 को छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 7,338 प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया था। आज डोंबिवली ने 9,111 प्रतिभागियों के साथ उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।’
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


