Chhattisgarh Monsoon Update: अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, इस जिले में मानसून ने दी दस्तक, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Chhattisgarh Monsoon Update: अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, इस जिले में मानसून ने दी दस्तक, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Chhattisgarh Monsoon Update: अब छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, इस जिले में मानसून ने दी दस्तक, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Chhattisgarh Monsoon Update | Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: June 22, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री
  • दंतेवाड़ा से मानसून ने की एंट्री
  • कई जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह

रायपुर: Chhattisgarh Monsoon Update लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक (CG Monsoon News) दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा में मानसून की एंट्री हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद कई जिलों में अब बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। दंतेवाड़ा में हल्की बौछारें पड़ी है, जिसके बाद अब राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में भी हल्की बौछारें पड़ने लगी है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मानसून पूरे तरीके से सक्रिय (Monsoon Active in Chhattisgarh) हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएगी।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना ( CG Aaj Ka Mausam )

मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम ​बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत देखने को मिल सकते हैं।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में पहुंच सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।