नवी मुंबई में निर्माण स्थल पर मजदूर की मौत, क्रेन संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

नवी मुंबई में निर्माण स्थल पर मजदूर की मौत, क्रेन संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

नवी मुंबई में निर्माण स्थल पर मजदूर की मौत, क्रेन संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज
Modified Date: May 31, 2024 / 02:44 pm IST
Published Date: May 31, 2024 2:44 pm IST

ठाणे, 31 मई (भाषा) महाराष्ट्र में एक निर्माण स्थल पर क्रेन संचालक की कथित लापरवाही के कारण मजदूर की मौत हो जाने के बाद नवी मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय क्रेन संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पनवेल क्षेत्र के नावडे में सीमेंट के ब्लॉक को उठाने के लिए 27 मई को हैदर अली फजले-इमाम शेख क्रेन चला रहा था। इसी दौरान दुर्घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, शेख ने नजदीक खड़े मजदूर मनोज सिंटू सोरन (35) के साथ आवश्यक संवाद नहीं किया। उसने कहा कि क्रेन का एक हिस्सा टूट गया और ब्लॉक सोरन के ऊपर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई।

तलोजा पुलिस थाने के थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को शेख के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

भाषा शफीक

शफीक


लेखक के बारे में