फडणवीस की राजनीतिक यात्रा से प्रेरणा लें युवा : गडकरी
फडणवीस की राजनीतिक यात्रा से प्रेरणा लें युवा : गडकरी
नागपुर, पांच जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हर क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह हम सभी के लिए गर्व और खुशी की बात है।
उन्होंने कहा कि फडणवीस के राजनीतिक जीवन को नयी पीढ़ी के सामने रखा जाना चाहिए, ताकि युवा उनसे प्रेरणा लें और उनके जैसे समर्पित कार्यकर्ता तैयार हों।
नागपुर में फडणवीस के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अजिंक्य योद्धा’ के विमोचन समारोह में गडकरी ने कहा कि फडणवीस की राजनीतिक यात्रा तब शुरू हुई जब भाजपा ने उनके पिता गंगाधरराव फडणवीस से उन्हें राजनीति में लाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ने महाराष्ट्र में बड़े निवेश आकर्षित किए, रुकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को गति दी और किसानों के हित में कई योजनाएं शुरू कीं। लाडकी बहिन योजना भी उनके नेतृत्व में लागू की गई।
गडकरी ने उन्हें विनम्र, सक्षम और सभी को साथ लेकर चलने वाला प्रशासक बताया।
भाषा गोला सुभाष
सुभाष

Facebook


