Mahtari Vandan Yojana Updates: महतारी वंदन के 1000 रुपये के लिए सरकारी शिक्षिका ने खुद को बताया BPL, मामला दर्ज, सचिव पति समेत दोनों सस्पेंड
यह दूसरी बार है जब प्रदेश में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। महासमुंद जिले में इस योजना के तहत कुल 3,23,363 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रशासन का …
Cases of fraud in Mahtari Vandan Yojana
Cases of fraud in Mahtari Vandan Yojana : महासमुंद: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बाद अब महासमुंद जिले में भी महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस बार ग्राम पंचायत के सचिव पर आरोप है कि उसने अपनी शिक्षिका पत्नी के नाम पर गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लिया। मामला सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव और उसकी शिक्षिका पत्नी को निलंबित कर दिया। साथ ही, शिक्षिका के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है।
ग्राम पंचायत घोड़ारी का मामला
महासमुंद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित घोड़ारी ग्राम पंचायत में करीब 400 महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही हैं। इन्हीं लाभार्थियों में एक नाम श्रीमती नीलम गोस्वामी का भी है, जो शासकीय प्राथमिक शाला केशवा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि वह पिछले दस माह से योजना के तहत ₹1000 प्रति माह प्राप्त कर रही थीं।
Cases of fraud in Mahtari Vandan Yojana : इसकी शिकायत महिला बाल विकास विभाग में की गई थी, लेकिन दो हफ्तों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन हरकत में आया। जिला पंचायत सीईओ ने सचिव रमाकांत गोस्वामी को निलंबित कर दिया और महिला बाल विकास विभाग की प्रवेक्षक मोनिका गुप्ता ने कोतवाली थाना में शिक्षिका नीलम गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिक्षा विभाग ने भी शिक्षिका को निलंबित कर दिया।
जांच में सामने आए तथ्य
महिला बाल विकास विभाग की जांच में पता चला कि सचिव ने अपनी शिक्षिका पत्नी के नाम पर योजना का आवेदन जमा किया और पिछले दस माह से इसका लाभ ले रहा था। इस प्रकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सचिव पर अनियमितताओं का आरोप लगा रही हैं।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप
Cases of fraud in Mahtari Vandan Yojana : इस फर्जीवाड़े को लेकर कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना की साख पर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं योजनाओं की पारदर्शिता को कमजोर करती हैं।
प्रशासन की कार्रवाई और आगे की जांच
मामला सोशल मीडिया पर फैलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। सचिव और प्रधान पाठक दोनों को निलंबित कर दिया गया। प्रधान पाठक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कराया गया।
Cases of fraud in Mahtari Vandan Yojana : यह दूसरी बार है जब प्रदेश में महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा सामने आया है। महासमुंद जिले में इस योजना के तहत कुल 3,23,363 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रशासन का कहना है कि अगर और गहराई से जांच की जाए तो संभवतः अन्य फर्जी मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Cases of fraud in Mahtari Vandan Yojana, Female teacher and village secretary husband suspended
महासमुंद
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm