Chhattisgarh Ganja Taskari News: तरबूज के पीछे छिपा रखा था ‘जहर का जखीरा’.. छत्तीसगढ़ में पुलिस ने जब्त किया एक करोड़ से ज्यादा का गांजा
Chhattisgarh Ganja Taskari News:महासमुंद में ओडिशा से आए 06 गांजा तस्करों को पकड़ा, 225 किलो गांजा और वाहन जब्त।

Chhattisgarh Ganja Taskari News
- चित्रकूट में 225 किलो गांजा बरामद।
- 06 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
- वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त।
महासमुंद: जिले की पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक़ सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जा रहे 06 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh Ganja Taskari News) पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 15 वी 4676 गांजा लेकर आ रही है और इसे हुण्डई ऑरा कार (यूपी 96 क्यू 3658) पायलट कर रही है।
नाकेबंदी कर पकड़ा गया गांजा
राष्ट्रीय राज मार्ग 53 के रेहटीखोल में पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। पायलेटिंग कार में 4 लोग और पिकअप में 2 लोग सवार थे। उनकी उम्र 23 से 48 वर्ष के बीच थी। जांच के दौरान पता चला कि पिकअप में तरबूज के नीचे प्लास्टिक की बोरियों में गांजा छिपाया गया था। पुलिस ने 9 प्लास्टिक की बोरियों में 213 पैकेट, कुल 225 किलो गांजा बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों में 2 मध्यप्रदेश और 4 उत्तर प्रदेश के निवासी थे।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
अवैध तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहन और 6 मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए। इससे तस्करों के आपस में संपर्क और योजना बनाने के तरीके का पता लगाया जा सकेगा। (Chhattisgarh Ganja Taskari News) पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गांजा तस्करी को रोकने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई।
इन्हें भी पढ़ें:-
पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस
कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’
अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की
उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया
राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: मुखबिर सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: mahasamund Police Bust 06 Interstate Cannabis Smugglers, Seize 225 Kg Ganja, Vehicles, and Mobile Phones
महासमुंद
और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm