Mandsaur Viral Video: पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में रील बनाकर फंसी युवती, डांस के बाद की आपत्तिजनक इशारे, अब माफी मांगते हुए हटाया वीडियो
Mandsaur Viral Video: पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में रील बनाकर फंसी युवती, डांस के बाद की आपत्तिजनक इशारे, अब माफी मांगते हुए हटाया वीडियो Mandsaur News

Mandsaur Viral Video, Pashupatinath Temple Mandsaur, Mandsaur Temple Reel, Sheetal Sharma Reel Video,
- मंदिर के गर्भगृह में रील बनाना युवती को पड़ा भारी,
- माफीनामा देकर हटाया वीडियो,
- श्रद्धालुओं की आस्था को पहुंची ठेस,
मंदसौर/शुभम मालवीय: Mandsaur News: इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का चलन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है लेकिन यह लत अब धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने लगी है। ताजा मामला मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से सामने आया है जहां एक युवती ने मंदिर के गर्भगृह में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी देखने को मिली है। Mandsaur Viral Video
Mandsaur Viral Video: यह घटना 10 जुलाई की बताई जा रही है। मंदसौर निवासी शीतल शर्मा नाम की युवती मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद उसने मंदिर के गर्भगृह के भीतर एक रील बनाई, जिसमें वह न केवल डांस करती नजर आ रही है बल्कि अंत में आपत्तिजनक इशारा भी करती दिखाई देती है। बता दें कि मंदिर परिसर, विशेषकर गर्भगृह में फोटो और वीडियो बनाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मंदिर प्रबंधन की ओर से जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नाराजगी जाहिर की और इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। Mandsaur News
Mandsaur News: श्रद्धालुओं का कहना है कि जब आम जन को फोटो खींचने तक की अनुमति नहीं है तो गर्भगृह के अंदर जाकर वीडियो बनाना मंदिर प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। बवाल बढ़ता देख शीतल शर्मा ने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वह रील हटा दी और फिर एक दूसरा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने माफी मांगते हुए कहा कि उसका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करना नहीं था। साथ ही मंदिर समिति को लिखित में माफीनामा भी सौंपा गया है। मंदिर समिति ने फिलहाल युवती से माफीनामा लेकर उसे कड़ी समझाइश दी है। हालांकि कई श्रद्धालु मंदिर प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई और सख्त निगरानी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। Mandsaur Viral Video
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में एक युवती ने गर्भगृह के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जो नियमों का उल्लंघन है। इस घटना ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया और भारी विरोध हुआ।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mandsaur Viral Video: Girl made a reel and danced while making objectionable gestures in Pashupatinath temple
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |
01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत
01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी
01 Oct 2026 | 4:27 pmJudge Rajni Ranga: अंकल अब पिजरे में ही खत्म होंगे… जज ने लिखी बच्ची को भावुक चिठ्ठी |
01 Oct 2026 | 4:20 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmNeeru Dhanda Gold Medal: जिसके पास अपनी राइफल तक नहीं थी, उसी बेटी ने देश को दिलाया गोल्ड! Neeru Dhanda की संघर्ष भरी कहानी
01 Oct 2026 | 3:06 pm
