BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Manendragarh Congress Protest: “बहारों फूल बरसाओ, मेरा रेंजर आया है”, इस शख्स को देखकर कांग्रेस नेताओं ने जोड़ लिए हाथ, गाना गाते हुए मारे ताने, वीडियो देखा आपने?

मध्यप्रदेश के मनेंद्रगढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और चर्चा में रहने वाला प्रदर्शन किया।

manendragarh congress pradarshan

manendragarh congress pradarshan

muskan mishra
Published: 15 Dec 2025 | 3:19 pmModified: 15 Dec 2025 | 5:10 pm
HIGHLIGHTS
  1. मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
  2. रेंजर के इंतजार में किया विरोध
  3. फिल्मी गाने से जताया विरोध

Manendragarh Congress Protest: मनेंद्रगढ़:   छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और चर्चा में रहने वाला प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन किसी नारेबाजी या उग्र विरोध का नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक और व्यंग्यात्मक तरीके से किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

भालू की लगातार सक्रियता के चलते किया प्रदर्शन

क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भालू की लगातार सक्रियता से आमजन दहशत में है। भालू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और कई इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस ने वन विभाग और प्रशासन की कथित उदासीनता के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित किया।

लंबे समय तक इंतजार करते रहे कांग्रेस नेता

कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय तक मौके पर रेंजर के आने का इंतजार करते रहे। जब काफी देर बाद वन विभाग के रेंजर रामसागर कुर्रे पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक विरोध के बजाय एक अलग अंदाज अपनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर रेंजर का स्वागत किया और व्यंग्यपूर्ण अंदाज में फिल्मी गीत गाते हुए कहा, “बहारों फूल बरसाओ, मेरा रेंजर आया है”। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग और राहगीर भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह प्रदर्शन सरकार और वन विभाग को जगाने के लिए किया गया है। उनका आरोप है कि भालू की समस्या को लेकर लगातार शिकायतों के बावजूद समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। कांग्रेस का कहना है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भालू की दहशत है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में ही रेंजर रामसागर कुर्रे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से बातचीत की। रेंजर ने बताया कि वन विभाग पूरी गंभीरता से मामले को देख रहा है और भालू को पकड़ने के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर भालू को पकड़ लिया जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी।

 इन्हें भी पढ़ें :-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मनेंद्रगढ़ में

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Seeing the forest ranger, Congress workers joined hands and gave him a unique welcome

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm