Meerut News: BJP कार्यकर्ताओं का 8 हजार तो पार्षद का 9 हजार का काटा चालान, अब टीआई पर ही गिर गई गाज, SSP ने लिया ये बड़ा एक्शन
Meerut News: BJP कार्यकर्ताओं का 8 हजार तो पार्षद का 9 हजार का काटा चालान, अब टीआई पर ही गिर गई गाज, SSP ने लिया ये बड़ा एक्शन

Meerut News, Meerut traffic challan news, BJP worker challan Meerut, Vinay Shahi Meerut traffic, Meerut SSP Vipin Tada action, BJP leaders protest Meerut, Meerut traffic rule violation, BJP vs police Meerut, Arun Machal challan case, Meerut railway road traffic incident, Meerut TI transferred, Meerut police viral video, traffic inspector Meerut news, Santosh Kumar Singh traffic Meerut, Meerut law enforcement controversy, traffic fine Meerut BJP
- BJP कार्यकर्ताओं का चालान करना पड़ा महंगा,
- ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय शाही को पद से हटाया गया,
- पहले कार्यकर्ता का 8000 का चालान, फिर पार्षद का 9000 का,
मेरठ: Meerut News: मेरठ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का चालान करना ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही को भारी पड़ गया। भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और उनकी जगह संतोष कुमार सिंह को नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पूरा मामला बुधवार का है जब रेलवे रोड चौराहे के पास भाजपा कार्यकर्ता आशीष बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते हुए पाए गए। ट्रैफिक प्रभारी विनय शाही ने नियमों के तहत उन्हें रोका और 8000 का चालान काट दिया। आशीष ने इस पर भाजपा पार्षद अरुण मचल को कॉल कर सिफारिश की कोशिश की। मौके पर पहुंचे अरुण मचल खुद भी गलत दिशा से बुलेट बाइक चलाकर पहुंचे, जिसे देख TI विनय शाही ने नियमों का हवाला देते हुए उनका भी 9000 का चालान काट दिया। इससे नाराज़ पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर हंगामा करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही, लेकिन TI विनय शाही नियमों पर अड़े रहे और कोई सिफारिश नहीं मानी।
Meerut News: इस घटनाक्रम के बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अजय गुप्ता को बुलाया गया जिन्होंने मामले को तूल देते हुए एसएसपी से शिकायत की। शिकायत के कुछ ही घंटों बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए TI विनय शाही को ट्रैफिक प्रभारी के पद से हटा दिया। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा पार्षद और ट्रैफिक इंस्पेक्टर के बीच बहस साफ देखी जा सकती है। वीडियो में TI विनय शाही लगातार नियमों की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
#मेरठ- मेरठ में TI विनय कुमार शाही ने एक भाजपा कार्यकर्ता का 8000 का चालान काट दिया, आक्रोशित भाजपा पार्षद अरूण मचल सिफारिश करने पहुंचे तो TI विनय शाही ने उनका भी 9000 रुपए का चालान काट दिया। भाजपा पार्षद आग बबूला हो गए घंटों दोनों के बीच नोंक झोंक हुई, लेकिन TI सहाब ने एक न… pic.twitter.com/FUusescgeb
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) October 10, 2025
यह भी पढ़ें
- ‘मुसलमान भारत छोड़कर नहीं जाएंगे बल्कि तुम्हारी....’ कांग्रेस पार्षद के बयान से नगर निगम में बवाल, जुबानी जंग का वीडियो वायरल
- पति की लंबी उम्र के लिए नया तरीका! करवा चौथ पर महिलाएं बनवा रही हैं ‘हसबैंड वाली मेहंदी’, बाजारों में नए ट्रेंड की मची होड़
- छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, दबिश से मची अफरा-तफरी, कई क्लिनिक और मेडिकल दुकानें किए सील
- करवाचौथ से पहले सनकी आशिक का कांड! 20 गुंडों के साथ पहुंचा 'योगी', गर्भवती प्रेमिका का अपहरण कर 25 KM खींचते जंगल ले गया... फिर जो हुआ चौंका देगा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा कार्यकर्ताओं का ट्रैफिक चालान काटने और सिफारिश न मानने पर पार्टी नेताओं की शिकायत के बाद SSP द्वारा उन्हें पद से हटा दिया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Meerut News: Challaning BJP workers proved costly
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am