BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Lady BJP Leader Honey Trap: ‘प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

Lady BJP Leader Honey Trap: प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो, इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

Deepak Dilliwar
Published: 15 May 2026 | 2:31 pmModified: 15 May 2026 | 2:32 pm
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा नेत्री पर हनीट्रैप गैंग चलाने का आरोप
  2. अश्लील वीडियो बनाकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी
  3. दो महिलाओं को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी

मुरैना: Lady BJP Leader Honey Trap जिले से हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जिसे लेकर सियासी गलियारे में जमकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल एक महिला ने हनीट्रैप के जाल में फंसाकर एक प्रतिष्ठित फर्नीचर कारोबारी को लूटने की कोशिश की है। कारोबारी की मानें तो महिला ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला भाजपा नेत्री है। फिलहाल पीड़ित कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी भाजपा नेत्री की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाजपा नेत्री का ​हनीट्रैप

Lady BJP Leader Honey Trap मिली जानकारी के अनुसार मामला जौरा इलाके का है, जहां के प्रतिष्ठित स्टील फर्नीचर शोरूम के संचालक रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे ने पुलिस के सामने अपनी आपबीती सुनाई है। रमेश को क्या पता था कि जिस महिला को वो एक साधारण ग्राहक समझ रहे थे वो दरअसल एक शातिर गिरोह की सरगना है। रमेश की मानें तो करीब तीन महीने पहले सोनम कुशवाह नाम की महिला ने रमेश से संपर्क बढ़ाया और फिर 10 मई की शाम उसे काम के बहाने एक सुनसान गली में बुलाया। यहां सोनम अपनी अन्य साथियों के साथ मौजूद थी।

फर्नीचर कारोबारी से मांगे 10 लाख रुपए

रमेश ने आगे बताया कि सोनम के बताए पते पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसके कपड़े उतरवाए गए और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर व्यापारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और उसकी सोने की अंगूठी व नकदी लूट ली गई। वहीं, गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी। हालांकि यहां से पीड़ित कारोबारी जैसे-तैसे निकल गया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

आरोपी भाजपा नेत्री फरार

मामले को लेकर जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि पुलिस ने मौके से वह ऑटो भी जब्त कर लिया है जिससे आरोपी आए थे। साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिससे आरोपियों ने वीडियो बनाया था। हालांकि आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल का काफी डाटा डिलीट कर दिया है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने शहर के कई और सफेदपोशों को अपना शिकार बनाया होगा। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद भी कई अहम खुला से हो सकते हैं। महिलाओं ने व्यापारी से सोने की अंगूठी और 5000 से अधिक रुपए नगद भी जबरदस्ती छुड़ा लिए थे।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मुरैना में एक फर्नीचर कारोबारी ने आरोप लगाया है कि एक महिला और उसके साथियों ने उसे हनीट्रैप में फंसाकर मारपीट की और 10 लाख रुपए की मांग की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Lady BJP Leader Honey Trap: Furniture Trader allegations on Sonam Kushwaha

शहर की खबरें
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am