अंकित बालियान हत्याकांड: पंचायत ने दोनों शूटर और अन्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की
अंकित बालियान हत्याकांड: पंचायत ने दोनों शूटर और अन्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की
मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 सितंबर (भाषा) शामली जिले में हुई एक खाप पंचायत में, हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में फरार दो शूटर और अन्य साजिशकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई।
शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को हुई इस पंचायत में उत्तर प्रदेश के जांच अधिकारियों के साथ हरियाणा पुलिस के कथित असहयोग पर भी चिंता जताई गई।
बालियान खाप के प्रमुख और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता नरेश टिकैत ने कहा कि पांच सदस्यीय एक समिति बनाई गई है जो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर ये मुद्दे उठाएगी।
पंचायत में टिकैत, बाबा श्याम सिंह (गठवाला खाप प्रमुख), ‘इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट’ के अध्यक्ष मनु चौधरी समेत कई जाट नेताओं के अलावा अंकित बालियान के पिता सतबीर सिंह भी शामिल हुए।
पंचायत में शामिल लोगों ने विदेश में रह रहे या जेलों में बंद साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और बालियान के परिवार को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को सोशल मीडिया पर कथित रूप से धमकाए जाने पर भी चिंता जताई।
इस बीच, शामली के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित शुक्ला ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू से अंकित बालियान हत्याकांड में पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में सौंपे जाने का अनुरोध किया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस गैंगस्टर को अंकित बालियान हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में चिह्नित किया है।
पुलिस फरार शूटर सत्यम और आर्यन को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापे मार रही है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में एक जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पहले बताया था कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार हमलावर ने अंकित बालियान पर गोलियां चलाई थीं।
पुलिस ने 29 अगस्त को कुछ आरोपियों की पहचान की। उनमें से दो, मोहित और सुमित, 31 अगस्त को शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस के मुताबिक, मोहित के खिलाफ कम से कम 14 आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि सुमित के खिलाफ एक मामला दर्ज था।
बाद में, पुलिस ने सत्यम और आर्यन की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर इनाम की राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी। पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
भाषा सं आनन्द वैभव सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: अंकित बालियान हत्याकांड: पंचायत ने दोनों शूटर और अन्य साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm