उप्र: सोशल मीडिया पर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी अफवाह फैलाने के लिए पुलिस ने मामले दर्ज किए
उप्र: सोशल मीडिया पर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी अफवाह फैलाने के लिए पुलिस ने मामले दर्ज किए
मुजफ्फरनगर, छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले की साइबर अपराध पुलिस ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के फरार आरोपियों के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी खाते बनाकर अफवाह और दहशत फैलाने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
शामली के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि जांच के दौरान साइबर अपराध पुलिस ने सोशल मीडिया पर करीब 16 फर्जी खातों की पहचान की, जिनके माध्यम से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं।
उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शुक्ला ने लोगों से ऐसी फर्जी सूचनाओं को आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के नाम से दो संदेश प्रसारित किए गए थे, जिनमें अंकित बालियान की हत्या के बाद और लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
शामली में 26 अगस्त को जिम से निकलकर कार की ओर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने चार शूटरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने चारों शूटरों की पहचान कर ली थी, जिनमें से सुमित और मोहित को 31 अगस्त को शामली जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।
पुलिस ने हत्याकांड के फरार दो शूटरों सत्यम और आर्यन पर घोषित इनाम की राशि 50-50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दी है।
दोनों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: सोशल मीडिया पर अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़ी अफवाह फैलाने के लिए पुलिस ने मामले दर्ज किए
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm