बिहार में मुजफ्फरपुर के पास मालगाड़ी के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में मुजफ्फरपुर के पास मालगाड़ी के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे
मुजफ्फरपुर, 31 अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पास नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 3:45 बजे शंटिंग के दौरान हुई, जब उक्त मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के सोनपुर रेल मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य की निगरानी की।
घटनास्थल पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक मनोज कुमार यादव ने संवाददाताओं से कहा, 'मरम्मत का काम जारी है। घटना के कारण...अप लाइन पर कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।'
स्थानीय रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर कुछ ट्रेनें कुछ समय के लिए रोकी गईं।
बार-बार प्रयास करने के बावजूद ईसीआर जोन के कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस घटना पर टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
भाषा
अनवर, रवि कांत
रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार में मुजफ्फरपुर के पास मालगाड़ी के चार खाली डिब्बे पटरी से उतरे
MUZAFFARPUR
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm