Naxalite Leader Surrender in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को बड़ा झटका.. DVCM समेत डॉ सुकलाल समेत 8 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, किया आत्मसमर्पण
डॉ सुकलाल समेत 8 माओवादियों ने हथियार डाले है। इनपर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, सरेंडर से पहले सभी नक्सली अबूझमाड़ के …

Naxalite Leader Surrender in Chhattisgarh
- डीवीसीएम नेता डॉ सुकलाल ने किया आत्मसमर्पण पुलिस के समक्ष
- बस्तर में सक्रिय 8 माओवादी नक्सलियों ने हथियार डाले
- सरकार देगी पुनर्वास योजना के तहत नकद और आजीविका
Naxalite Leader Surrender in Chhattisgarh: नारायपुर: देशभर के 13 राज्यों में फैला नक्सलवाद अब अपनी आखिरी साँसे गिन रहा है। बड़े माओवादी नेताओं के एनकाउंटर और छोटे कॉडर के नक्सलियों के असहयोग और सरेंडर के बाद माओवाद की कमर लगभग टूट चुकी है। केंद्र के निर्देश पर लगातार अभियान चलाये जा रहे है और नक्सलियों को ढेर किया जा रहा है। यही वजह है कि कभी सैकड़ो की संख्या में एकजुट होकर पुलिस और आम लोगों पर हमला करने वाले नक्सलियों का समूह मुठभेड़ और गिरफ्तारी से बचने के लिए छोटे-छोटे समूहों में बंट गया है। बड़ी लीडर पहले ही भूमिगत हो चुके है।
बहरहाल नक्सलियों के खिलाफ सबसे अधिक और उल्लेखनीय सफलता छत्तीसगढ़ की पुलिस और बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों को हासिल हुई है। सरकार के प्रयास और पुलिस की जनजागरूकता के चलते हर दिन बड़ी पैमाने पर माओवादी आत्मसमर्पण कर रहे है।
डीवीसीएम नेता ने किया आत्मसमर्पण
Naxalite Leader Surrender in Chhattisgarh: इसी कड़ी में आज माओवादी के डीवीसीएम कैडर के एक बड़े नेता ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम डॉ सुकलाल है। वह लम्बे वक़्त से बस्तर में सक्रिय था और पुलिस के खिलाफ कई हमलों में भी शामिल था।
डॉ सुकलाल समेत 8 माओवादियों ने हथियार डाले है। इनपर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि, सरेंडर से पहले सभी नक्सली अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में सक्रिय थे। सभी ने नारायणपुर एसपी की मौजूदगी में हथियार डाले है और हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्यद्वार में शामिल होने की मंशा जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि सभी माओवादियों को सरकार के पुनर्वास नीति के तहत नकद, आवाज और आजीविका की सुविधा मिलेगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: डॉ. सुकलाल माओवादियों के डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) कैडर का एक बड़ा नक्सली नेता था, जो लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था। उसने पुलिस के खिलाफ कई हमलों में भाग लिया था। लेकिन सरकार की पुनर्वास नीति, पुलिस की जनजागरूकता और लगातार अभियान के दबाव के चलते उसने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: 8 Naxalites have surrendered before the District SP in Narayanpur
नारायणपुर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm