छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 11 साल की एक बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 11 साल की एक बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या
नारायणपुर (छत्तीसगढ़), पांच जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 वर्षीय एक बालिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या कर देने को लेकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोनपुर थानाक्षेत्र में बालिका के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने संजू कुमेटी (24) को गिरफ्तार किया है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि इस थानाक्षेत्र के ओरछाकुरी गांव की यह बालिका 31 दिसंबर से लापता थी तथा बाद में ग्रामीणों ने चार जनवरी को कोसरा गांव के एक खेत में उसका शव बरामद किया तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सुंदरराज ने बताया कि जांच के आधार पर पुलिस ने गुनेर गांव के निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कुमेटी बालिका और उसके परिवार को जानता था तथा उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया एवं अपराध को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कुमेटी ने कथित तौर पर बालिका को कुल्हाड़ी से मारा था।
उन्होंने बताया कि मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं संजीव राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 11 साल की एक बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या
NARAYANPUR
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले
30 Sept 2026 | 2:26 pm