Datia By-Election: दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कटे पंजे को करना है गंजा

दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, CM Mohan Yadav Datia By-Election Road Show

Datia By-Election: दतिया के दंगल में दिग्गजों ने झोंकी ताकत, CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कटे पंजे को करना है गंजा
Modified Date: July 27, 2026 / 10:47 pm IST
Published Date: July 27, 2026 10:47 pm IST

दतिया। Datia By-Election मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को दतिया में भव्य रोड शो कर चुनावी माहौल को गर्मा दिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Datia By-Election मुख्यमंत्री का रोड शो मां पीतांबरा मंदिर के पश्चिमी द्वार से शुरू होकर भैरो मंदिर बड़ी तिगैलिया तक निकला। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भाजपा समर्थकों की मौजूदगी से पूरा मार्ग पार्टी के झंडों और नारों से गूंजता रहा। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल विकास कार्यों में बाधा डालना है, जबकि भाजपा विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि दतिया के विकास का फैसला अब जनता के हाथ में है। उन्होंने चुनाव को भाजपा और “कटे पंजे” के बीच की लड़ाई बताते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और लूट-खसोट की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि रोड शो में उमड़ी भीड़ भाजपा के प्रति जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का समर्थन है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया। वहीं उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि दतिया की जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में है और पार्टी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतने जा रही है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।