Bhopal Police Transfers 2026: राजधानी पुलिस में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थानों के प्रभारी, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
Bhopal Police Transfers 2026: भोपाल देहात क्षेत्र में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार थाना प्रभारियों के तबादले किए है
Bhopal Police Transfers 2026 | Photo Credit: AI
- चार थाना प्रभारियों का ट्रांसफर
- नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
- दो अधिकारियों को लाइन अटैच
भोपाल। Bhopal Police Transfers 2026 भोपाल ने देहात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। (Bhopal Police Transfer) जारी आदेश के तहत चार थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है, जबकि दो अधिकारियों को लाइन अटैच किया गया है।
Bhopal Police Transfer List आदेश के अनुसार, सुखीसेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी को बैरसिया थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं नरेंद्र कुलस्ते को बिलखिरिया थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण शर्मा को सुखीसेवनिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं बिलखिरिया थाना प्रभारी उमेश सिंह चौहान और बैरसिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन को लाइन अटैच कर दिया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद जल्द ही वे अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी संभालेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CJP to Resume Protests: कॉकरोच जनता पार्टी फिर शुरू करेगा प्रदर्शन!.. मोदी सरकार पर लगाए ये नए आरोप, वादा तोड़ने का किया दावा
- Vande Bharat: चर्चा के लिए विपक्ष तैयार, खत्म होगी तकरार? हंगामे के बीच पेपर लीक कानून पर सदन में नहीं हुई चर्चा, क्या मंगलवार को बनेगी बात?
- शह मात The Big Debate: ‘हाईटेक’ कमेटी तैयार.. फिर क्यों तकरार? विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, क्या हाई पावर टास्क फ़ोर्स से पेपर लीक पर लगेगी रोक?

Facebook


