Navratri 2024 5th Day: नवरात्रि का पांचवां दिन, करें मां स्कंदमाता की पूजा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण
Navratri 2024 5th Day: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज चतुर्थी तिथि है।

Chaitra Navratri 2025 Shubh Muhurat | Source : IBC24 File Photo
नई दिल्ली: Navratri 2024 5th Day शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज चतुर्थी तिथि है। नवरात्रि के पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। देवताओं के सेनापति कहे जाने वाले स्कंद कुमार, यानि कार्तिकेय जी की माता होने के कारण ही देवी मां को स्कंदमाता कहा जाता है। देवी दुर्गा के इस स्वरूप का अर्थ है भगवान कार्तिकेय की मां। हिंदू धर्म के अनुसार, नवरात्रि के पांचवां दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होता है और मां आपके बच्चों को दीर्घायु प्रदान करती हैं।
मां स्कंदमाता की पूजा विधि
Navratri 2024 5th Day सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें। दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें। मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें। सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।
मां स्कंदमाता का पूजा मंत्र
-ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥
-या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
-ॐ स्कंदमात्रै नमः
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Navratri 2024 5th Day: Today Maa Skandmata will be worshipped
