Neemuch News: “माई स्वीट हार्ट”, “ब्यूटीफुल क्वीन” अपनी फोटो तो भेजो! सरकारी कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर ने छात्रा से की डर्टी डिमांड, फिर पोल खुलने पर..
Neemuch News: “माई स्वीट हार्ट”, “ब्यूटीफुल क्वीन” अपनी फोटो तो भेजो! सरकारी कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर ने छात्रा से की डर्टी डिमांड, फिर पोल खुलने पर..

Guest Lecturer Dirty Demand/Image Credit: Pexels
- सरकारी कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर पर डर्टी डिमांड का आरोप
- गेस्ट लेक्चरर ने छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज
- छह महीने पहले भी गेस्ट लेक्चरर कर चुका है ऐसी हरकत
राकेश राठौर, नीमच। Guest Lecturer Dirty Demand: सरकारी कॉलेज के गेस्ट लेक्चरर पर छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है। नीमच जिले के जीरन गवर्नमेंट कॉलेज में भूगोल के गेस्ट लेक्चरर विष्णु निकुंभ पर एक छात्रा को देर रात आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने इस मामले की शिकायत छात्र संगठन से की है, जिसके बाद छात्र नेताओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर प्रभारी प्राचार्य दीपा कुमावत को ज्ञापन सौंपा है।
Read More: Morena Crime News: ससुर ने बहू के साथ कर दी ऐसी हरकत, जानकर पुलिस के भी उड़े होश
गेस्ट लेक्चरर ने पहले भी की है ऐसी हरकत
मिली जानकारी के अनुसार, विष्णु निकुंभ पर यह दूसरा ऐसा आरोप है। करीब छह महीने पहले भी उन्होंने एक अन्य छात्रा के साथ इसी तरह की हरकत की थी, तब माफी मांगने पर छात्रा ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। बा दें कि, बड़वानी जिले के निवासी विष्णु निकुंभ पिछले चार सालों से जीरन कॉलेज में अध्यापन कार्य कर रहे हैं। वहीं, जब ये मामला सामने आया तो आरोपी गेस्ट लेक्चरर विष्णु निकुंभ ने छात्रा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
Read More: Aaj ka Mausam: लू के बीच होगी तेज आंधी और बारिश... प्रदेश के 27 जिलों के लिए IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट
लेक्चरर ने कहीं मोबाइल हैक होने की बात
लेक्चरर ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए मोबाइल हैक होने की बात कही और बताया की उनके बीच केवल एडमिशन संबंधी बातचीत हुई थी। विष्णु ने कहा कि, उनका मोबाइल हैक हो गया होगा और किसी और ने ये मैसेज भेजे होंगे।
Read More: Surajpur Accident News: दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर, घर में पसरा मातम
कॉलेज प्रशासन करेगा जांच
पकॉलेज की प्रभारी प्राचार्य दीपा कुमावत ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, मामले में जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है, लेकिन फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। व्हाट्सएप चैट में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग छात्रा द्वारा उपलब्ध कराए गए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट के अनुसार, गेस्ट लेक्चरर विष्णु निकुंभ ने छात्रा को भेजे गए मैसेज में "माई स्वीट हार्ट", "ब्यूटीफुल क्वीन" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और छात्रा से उसकी फोटो भी मांगी है।
Web Title: Guest lecturer of government college made dirty demand of student
नीमच
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm