Aaj ka Mausam: भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही मानसून की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 15 जून तक मानसून एमपी पहुंच जाएगा। प्रदेश के 27 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लू के साथ आंधी और बारिश की संभावना (MP Weather Update)
मौसम विभाग ने लू के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिसमें दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी आगर मालवा, मंदसौर, गुना नीमच ,ग्वालियर, अशोकनगर शिवपुरी, पन्ना, दमोह, सागर, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा बुरहानपुर ,खंडवा ,खरगोन बड़वानी शामिल हैं।
बीते बुधवार को प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। ग्वालियर सहित कई शहरों में तापमान 44 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। बता दें कि, छतरपुर जिले का नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, गुना में तापमान 44.5 डिग्री, ग्वालियर और शाजापुर में 44.2 डिग्री और शिवपुरी व टीकमगढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
मध्यप्रदेश में मानसून कब तक पहुंचने की संभावना है?
15 जून 2025 तक मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके संकेत पहले से ही कई जिलों में देखे जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के किन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है?
प्रदेश के 27 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जिनमें दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी आगर मालवा, मंदसौर, गुना नीमच ,ग्वालियर, अशोकनगर शिवपुरी, पन्ना, दमोह, सागर, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा बुरहानपुर ,खंडवा ,खरगोन बड़वानी शामिल हैं।
एमपी में अगले 24 घंटे में किस प्रकार के मौसम की संभावना जताई गई है?
मौसम विभाग ने लू (heat wave), तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। यह मिश्रित मौसमी प्रभाव सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।
येलो और ऑरेंज अलर्ट का मतलब क्या होता है?
येलो अलर्ट में संभावित खराब मौसम की चेतावनी। वहीं, ऑरेंज अलर्ट अधिक तीव्र और व्यापक असर की संभावना।