BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Neemuch Viral News: पत्नी से परेशान होकर हथकड़ी पहन चाय बेच रहा है 498ए वाला बाबा, बोला- जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय

पत्नी से परेशान होकर हथकड़ी पहन चाय बेच रहा है 498ए वाला बाबा, बोला…Neemuch Viral News: Troubled by his wife, 498A baba is selling tea

Neemuch Viral News | Image Source | IBC24

Neemuch Viral News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 13 Jun 2025 | 2:37 pmModified: 13 Jun 2025 | 4:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. धारा "498ए" में फंसा युवक हथकड़ी पहनकर बना रहा टपरी पर चाय,
  2. जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय,
  3. केके धाकड़ ने पत्नी से प्रताड़ित होकर कदम उठाया,

नीमच: Neemuch Viral News:  एक समय जिन पति-पत्नी के अच्छे रिश्तों की मिसाल दी जाती थी आज वे एक-दूसरे से जुदा हो चुके हैं। दोनों ने अलग-अलग रहने का निर्णय लिया है। पत्नी ने पति पर धारा 498ए (दहेज प्रताड़ना) और 125 (भरण-पोषण) के तहत केस दर्ज किया है। इस वजह से यह कपल इन दिनों चर्चा में है।

Read More : Bhilai Road Accident: आईआईटी गेट के पास दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार बहनों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक बहन की मौत, दूसरी ICU में

Neemuch Viral News:  दरअसल नीमच जिले के अठाना के रहने वाले कृष्णकुमार (केके) धाकड़ ने राजस्थान के अंता गांव में पत्नी से प्रताड़ित होकर एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने गांव के चौराहे पर ही चाय की एक टपरी खोल दी है, जो अब लोगों की निगाहों का केंद्र बन गई है। धारा 498ए में फंसे केके धाकड़ चाय की टपरी पर हथकड़ी पहनकर चाय बना रहे हैं। इतना ही नहीं, टपरी के बाहर लगे होर्डिंग पर लिखा है जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय। एक अन्य स्लोगन है आओ चाय पर करें चर्चा 125 में कितना देना पड़ेगा खर्चा। केके की यह अनोखी चाय की टपरी इन दिनों नीमच जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले भी केके सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से प्रताड़ित होने की कहानी साझा कर चुके हैं।

Read More : Vijay Rupani 1206 Connection: विजय रूपणी ने 12 जून को ही क्यों तय किया लंदन जाने के लिए? बेहद गहरा कनेक्शन है 1206 से

Neemuch Viral News:  नीमच जिले के अठाना नगर परिषद निवासी कृष्णकुमार धाकड़ की शादी 6 जुलाई 2018 को राजस्थान के अंता गांव की एक युवती से हुई थी। दोनों ने लगभग 4 साल तक साथ जीवन बिताया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजना के तहत मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग ली और बड़े स्तर पर कारोबार शुरू किया। जल्द ही उनका शहद का व्यापार जिले से लेकर देशभर में फैलने लगा। 8 अप्रैल 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके कार्य की सराहना की थी। लेकिन अक्टूबर 2022 में आपसी विवाद के चलते पत्नी अपने पीहर लौट गई। व्यापार ठप हो गया और कुछ समय बाद पत्नी ने 498ए और 125 के तहत केस दर्ज करवा दिया। अब केके इन कानूनी दांव-पेंचों से बेहद परेशान हो चुके हैं। इसी परेशानी के चलते उन्होंने अंता में चाय की टपरी शुरू की है। वे खुद को 498ए वाला बाबा कहते हैं और अपना लुक भी बाबा की तरह रखा है।

Read More : Covid-19 Cases In Gwalior: एमपी के इस शहर में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार.. 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज, मेडिकल कॉलेज के 2 जूनियर डॉक्टर भी शामिल 

Neemuch Viral News:  दहेज प्रताड़ना के झूठे केस से परेशान अठाना के कृष्णकुमार धाकड़ ने राजस्थान के अंता में शुरु की इस अनोखी चाय की टपरी का नाम 498ए टी कैफे रखा है । लोग जब भी टपरी पर चाय पीने आते है। दुकान के नाम को देखकर अचरज में पड़ जाते है। लोगों में नाम जानने की उत्‍सुकता बढ़ती है और फिर वहीं 498ए से प्रताडित पति अपनी दांसतान लोगों को सुनाता है। हथकड़ी पहन चाय बनाता- यह चाय की टपरी अपने आम में अतरंगी है, क्‍योंकि यहां अजिब और सवालों से भरे होर्डिंग और पोस्‍टर लगे है।

Read More : Ahmedabad Plane Crash Story: 'मन में कितना दुख है बता नहीं सकता', विमान हादसे के बाद रेस्क्यू में मदद करने वाले स्टूडेंट्स प्रिंस का बयान सुन आप भी हो जाएंगे हैरान 

Neemuch Viral News:  इसके अलावा हाथ में हथकड़ी पहने चाय बनाते केके धाकड़ लोगों को अपनी आकर्षित कर रहा है। तो वहीं दुकान पर वरमाला और दूल्हे का सेहरा भी सजाया गया है। वहां लगे होर्डिंग पर लिखा है- जब तक नहीं मिलता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय। एक अन्‍य स्लोगन है- आओ चाय पर करें चर्चा, 125 में कितना देना पड़ेगा खर्चा। केके को आ चुका है आत्‍महत्‍या का ख्‍याल- केके ने बताया कि पत्‍नी की प्रताड़ना से वह परेशान है। वह पिछले तीन साल से न्याय के लिए भटक रहा हैं। उसकी मां बूढ़ी है, उसके लिए सहारा सिर्फ उसकी मां ही हैं। उसे टीन शेड में रहना पड़ रहा है। कई बार केके के मन में आत्महत्या करने का विचार भी आया, लेकिन तभी उसे उसकी मां का ख्याल आ गया।

Read More : Plane Crash Emotional Videos: "एक आह भरी होगी, हमने न सुनी होगी".. पोस्टमार्टम रूम के सामने दहाड़े मारकर रो रही ये माँ, मानो छीन गया जिगर का टुकड़ा..

Neemuch Viral News:  कानून के दुरुपयोग का लगाया आरोप- केके धाकड़ ने हाल ही में हुए धारा 498ए और 125 के दुरुपयोगों का जिक्र किया है। केके बताते है कि आजकल महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। मेरठ और इंदौर में हुए मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि पुरुषों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। अब वह चाय बेचकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक चाय उबलती रहेगी।  रिपोर्टर: राकेश राठौर 

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 498A टी कैफे एक चाय की दुकान है जिसे केके धाकड़ ने दहेज प्रताड़ना के झूठे केस से परेशान होकर शुरू किया है। वे इसे न्याय की प्रतीक्षा का प्रतीक मानते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: 498A baba is selling tea wearing handcuffs, said- till justice is not served, the tea will keep boiling

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm