BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Neemuch Viral Video: सड़क पर उतर आया स्पा सेंटर का बवाल! महिलाओं ने जमकर मचाया तांडव, आधे घंटे तक चला हाई ड्रामा, वीडियो वायरल

Neemuch Viral Video: सड़क पर उतर आया स्पा सेंटर का बवाल! महिलाओं ने जमकर मचाया तांडव, आधे घंटे तक चला हाई ड्रामा, वीडियो वायरल

Neemuch News

Neemuch News

tikesh Kumar
Published: 15 Oct 2025 | 10:50 amModified: 15 Oct 2025 | 10:45 am
HIGHLIGHTS
  1. नीमच में हाई वोल्टेज ड्रामा,
  2. स्पा सेंटर मालिक व पूर्व कर्मचारी आपस में भिड़े,
  3. बीच सड़क पर हंगामा व कार में तोड़फोड़,

नीमच: Neemuch News: शहर के व्यस्ततम इलाके एलआईसी रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्पा सेंटर के मालिक और उसके कुछ पूर्व कर्मचारियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क पर खुलेआम हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया, जिसमें युवतियों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और खुलेआम एक महिला को पीट दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई, जिसमें एक कार के काँच फोड़ दिए गए। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के कारण इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Neemuch Viral Video

Neemuch Viral Video: जानकारी के मुताबिक नीमच के एलआईसी रोड स्थित राठौर परिसर के पास स्थित वीआईपी नामक स्पा सेंटर के मालिक और कर्मचारियों का विवाद उनके ही पूर्व कर्मचारियों से शुरू हुआ। बताया जाता है कि मंदसौर के किसी स्पा सेंटर में काम करने वाले एक युवक और युवती मंगलवार को नीमच स्थित वीआईपी स्पा सेंटर पहुँचे। वहाँ उनका स्पा सेंटर के मौजूदा कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में स्पा सेंटर के अंदर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते सड़क पर आ गया। थोड़ी ही देर में दो युवकों और पाँच युवतियों का समूह आपस में भिड़ गया। बताया जाता है कि पुराने हिसाब-किताब या किसी अन्य विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान युवतियों ने आपा खो दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिलाओं के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। उन्होंने न सिर्फ एक-दूसरे को गालियाँ दीं बल्कि सरेआम एक महिला की चोटी खींची और उसे बुरी तरह पीट दिया।

Neemuch Viral Video:  मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने हिंसक रुख अपना लिया और वहाँ खड़ी एक शिफ्ट कार के काँच फोड़ दिए। करीब आधे घंटे तक राठौर परिसर के ठीक नीचे सड़क पर चले इस हंगामे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीच सड़क पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। बड़ी संख्या में लोग यह घटना देखने के लिए जमा हो गए। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद एक युवक और एक युवती अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम मारपीट और तोड़फोड़ को साफ देखा जा सकता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले में किसी भी पक्ष से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर चुकी है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: "नीमच स्पा सेंटर मारपीट मामला" एलआईसी रोड स्थित वीआईपी स्पा सेंटर के मालिक और पूर्व कर्मचारियों के बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना है, जिसमें युवतियों ने एक-दूसरे के बाल खींचे और खुलेआम मारपीट की। इस दौरान तोड़फोड़ और ट्रैफिक जाम भी हुआ।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Neemuch Viral Video: High drama on the road by women of spa center, video goes viral

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm