Panna Crime News: 5 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार, प्रेमी संग भागी महिला, पति ने साथियों संग पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत
Panna Crime News: 5 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार, प्रेमी संग भागी महिला, पति ने साथियों संग पत्नी का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की …

Panna Crime News
- 5 साल पुराने रिश्ते ने बदला लिया रंग,
- पति ने पत्नी को बेरहमी से मारा,
- पत्नी की लाठी-डंडों से हत्या,
पन्ना: Panna Crime News: पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम वीरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ पति ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव के खेत में बने घर पर पहुँचकर अपनी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस घटना में 48 वर्षीय रामकली कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह गांव पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि महिला का विवाह लाला कोरी के साथ लगभग 15 वर्ष पहले हुआ था जिसके तीन लड़कियां और दो लड़के थे। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ पति और बच्चों को छोड़कर दूसरे शहर भाग गई। इसके बाद पिता द्वारा पांचों बच्चों की परवरिश की गई। तीन साल पहले महिला अपने प्रेमी रामदास धोवी के साथ रहने के लिए ग्राम वीरा वापस आ गई। तभी से पूर्व पति के मन में पुरानी जख्म फिर से हरे हुए और प्रतिशोध की भावना से इस घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरे घटना क्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
Panna Crime News: ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यालय तक चर्चा का बाजार गर्म है कि पति ने पत्नी की बेवफाई का बदला लिया। पुलिस ने आरोपी पूर्व पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाठी-डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है। हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश भी पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: पत्नी के प्रेमी के साथ रहने और परिवार छोड़ने पर पति ने प्रतिशोध में लाठी-डंडों से हमला कर हत्या की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Panna Crime News: Husband kills wife who eloped with lover
पन्ना
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am