Panna Murder Case: जादू टोने के शक में काट डाला सिर, चौकीदार की खौफनाक मर्डर कर जंगल में दफनाया सिर, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग
जादू टोने के शक में काट डाला सिर, चौकीदार की खौफनाक मर्डर कर जंगल में दफनाया सिर…Panna Murder Case: Head chopped off on suspicion of

Panna Murder Case | Image Source | IBc24
- पन्ना में वीभत्स हत्याकांड का खुलासा,
- जादू-टोने के शक में चौकीदार की हत्या,
- हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार,
पन्ना: Panna Murder Case: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिमट गांव में हुए वीभत्स हत्याकांड का पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद खुलासा कर दिया है। मृतक संतोष शर्मा वन विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे और साथ ही दूध बेचने का काम भी करते थे।
Panna Murder Case: प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गांव के ही चार लोगों जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले संतोष शर्मा की गला दबाकर हत्या की फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को करीब 80 किलोमीटर दूर छतरपुर जिले के किशनगढ़ के जंगल में ले जाकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। उसके बाद सिर को थोड़ी दूरी पर जमीन में गाड़ दिया।
Panna Murder Case: दरअसल मुख्य आरोपी के परिवार की पत्नी और बेटी लंबे समय से बीमार थीं। उसे शक था कि मृतक संतोष शर्मा ने उनके ऊपर जादू-टोना किया है, इसी अंधविश्वास के चलते यह भयावह हत्या की गई। 31 मई 2025 की शाम 7 बजे संतोष शर्मा रोज की तरह साइकिल से दूध बेचने निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ठीक पांच दिन बाद छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में एक अज्ञात शव मिला जिसका सिर धड़ से अलग था। किशनगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव की पहचान संतोष शर्मा के रूप में हुई जिसकी पुष्टि परिजनों ने की।
Panna Murder Case: जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि चार लोगों ने योजना बनाकर संतोष शर्मा की हत्या की थी। उन्होंने पहले रॉड से सिर पर वार किया, फिर तौलिया से गला दबाकर हत्या की। इसके बाद मोटरसाइकिल से शव को किशनगढ़ के जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग किया और सिर को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने पन्ना और छतरपुर की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें अजय गौड़, रामचरण गोंड, जितेंद्र गोंड और एक 12 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "पन्ना चिमट गांव हत्याकांड" में मृतक का नाम संतोष शर्मा था, जो वन विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Panna Murder Case: Head chopped off on suspicion of witchcraft, head buried in the jungle after gruesome murder of the watchman, you will be shocked to know what happened next
पन्ना
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm