Panna News: पन्ना के बड़वारा गांव में सामूहिक भोज बना जहरीला, दूषित खाने से 17 लोग गंभीर रूप से बीमार गांव में मचा हड़कंप…
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां बड़वारा गांव में दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से 17 लोग अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद …

Panna News
- पन्ना जिले के बड़वारा गांव में 17 लोग फूड प्वाइजनिंग से बीमार
- सामूहिक भोज के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
- स्वास्थ्य विभाग ने गांव में मेडिकल कैंप लगाया
Panna News: पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां बड़वारा गांव में दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से 17 लोग अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्या है पूरा मामला, जानिए...
Panna News: स्थानीय लोगों के अनुसार, बीमार लोगों ने एक सामूहिक आयोजन के दौरान भोजन किया था, जिसके कुछ घंटों बाद ही उन्हें उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं। कई लोगों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव में मेडिकल कैंप स्थापित किया और सभी बीमारों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। जिन मरीजों की हालत ज्यादा खराब थी, उन्हें तत्काल पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि कुछ का इलाज गांव में ही किया जा रहा है। स्वास्थ्य अमले ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल वही खाना खाएं जो पूरी तरह से सुरक्षित और साफ-सुथरा हो।
फूड प्वाइजनिंग बनी बिमारी की वजह
Panna News: प्रारंभिक जांच में स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) को बीमारी की वजह बताया है। डॉक्टरों का मानना है कि भोजन में बैक्टीरिया या अन्य हानिकारक तत्व हो सकते हैं, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। फूड सेम्पल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
इस बीच, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, खासकर वे लोग जो उसी भोजन में शामिल हुए थे, अब खुद को लेकर चिंतित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के अन्य लोगों की भी जांच कर रही है, ताकि कोई और प्रभावित न हो। साथ ही गांव में साफ-सफाई को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है।
जांच के दिए गए आदेश
Panna News: पन्ना जिला प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की पूर्ण जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया है कि वे स्वच्छता और सुरक्षित खानपान को लेकर लोगों को जागरूक करें।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पन्ना के बड़वारा गांव में यह घटना हुई है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Panna News: A community feast in Barwara village of Panna turned poisonous
पन्ना
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm