Bihar Road Accident News : 4 बच्चों की मौत, 6 की हालत गंभीर, तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर
Bihar Road Accident News : हादसे में स्कूल के बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत …

Bihar Road Accident News
पटना: Bihar Road Accident News : बिहार के बिहटा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में स्कूल के बच्चों को ले जा रहे एक ऑटो को तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही 6 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है।
लोगों ने किया हंगामा
Bihar Road Accident News : इस हादसे में ऑटो पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। एक्सीडेंट के बाद सभी मृतक बच्चों के शव सड़क पर पड़े हुए थे। घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने विरोध करते हुए ट्रक को आग लगा दी और सड़क पर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि, स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे बिहटा से ऑटो से कन्हौली की तरफ जा रहे थे।
भीड़ ने ट्रक में लगाई आग
Bihar Road Accident News : इसी दौरान सामने से आ रहे है तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। चारों बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक भी बुरी तरह से घायल हुआ है। ऑटो में 12 बच्चे सवार थे। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाएं। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने ऑटो को टक्कर मारने वाले ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वहीं दूसरी तरफ मृतक बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
#Bihar #पटना : बिहटा में स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 04 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 06 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
➡️घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया और ट्रक में आग लगा दी।
Report : Ashish Ranjan@PatnaPolice24x7 pic.twitter.com/hsBy01Atb0— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) November 22, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 4 children died, 6 are in critical condition, high speed truck hit auto rickshaw
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm