बिहार मंत्रिमंडल ने 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी, 22,891 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की होगी नियुक्ति
बिहार मंत्रिमंडल ने 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी, 22,891 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की होगी नियुक्ति
पटना, 29 जुलाई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 22,891 रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की नियुक्ति तथा इसके लिए नयी चयन मार्गदर्शिका-2026 को स्वीकृति देने का निर्णय प्रमुख है।
मंत्रिमंडल ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने और सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘बिहार खेल नीति-2026’ और सहकारिता के लिए ‘बिहार राज्य सहकारिता नीति-2026’ को भी मंजूरी दी।
बैठक के बाद सूचना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिमंडल के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि समेकित बाल विकास सेवाओं(आईसीडीएस) के तहत छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारु संचालन के लिए अब तक आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन मार्गदर्शिका-2022 के तहत चयन किया जाता था। हालांकि मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन मार्गदर्शिका-2026 लागू की जाएगी।
चौधरी ने बताया कि नयी मार्गदर्शिका के तहत राज्य में 6,141 आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा 16,750 सहायिकाओं, यानी कुल 22,891 रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि चौथे कृषि रोड मैप के तहत कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए 236.58 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी गई है।
चौधरी ने बताया कि इसके तहत किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे तथा कस्टम हायरिंग सेंटर और किसान ड्रोन बैंक स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, राज्य के 38 जिलों में वर्मी कम्पोस्ट तथा गोबर/बायोगैस इकाइयों की स्थापना के लिए 30.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई के लिए 97.48 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। वहीं, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को वेतन एवं पेंशन भुगतान के लिए 158.62 करोड़ रुपये की सहायक अनुदान राशि भी स्वीकृत की गई है।
भाषा कैलाश जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: बिहार मंत्रिमंडल ने 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी, 22,891 आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की होगी नियुक्ति
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm