BJP Leader Shot Dead: राजधानी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही गोलियों से भूना, मची सनसनी
BJP Leader Shot Dead: राजधानी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही गोलियों से भूना| BJP Leader Gopal Khemka Shot Dead

Uttarakhand Crime News / Image Credit: Pexels
- पटना में बीजेपी नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या
- आरोपियों ने घर से पास ही गोपाल खेमका को मारी गोली
- सूबे के सबसे बड़े कारोबारी में से एक थे गोपाल खेमका
BJP Leader Gopal Khemka Shot Dead: पटना। बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता और सूबे के सबसे बड़े कारोबारी में से एक गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना गांधी मैदान थाना इलाके में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात लगभग 11:45 की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, खेमका को घर से पास ही गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि, गोपाल खेमका की घटनास्थल पर मौत हो गई थी।
READ MORE: One Big Beautiful Bill: कानून बना 'वन बिग ब्यूटीफुल' बिल, ट्रंप ने विधेयक पर किया साइन, भारत सहित अन्य देशों पर जानिए क्या होगा असर
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि, बदमाशों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया है, जब खेमका ट्विन टॉवर स्थित अपने घर लौटे थे। हमलावर बाइक से आए थे। आरोपियों ने खेमका को सिर में सटाकर गोली मारी है। घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल लेकर जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: Fire in Vishal Mega Mart: राजधानी के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख
मालूम हो की बीजेपी नेता गोपाल खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या हो चुकी है, जिसका राज अभी तक नहीं खुला है। क्योंकि, एक गिरफ्तार आरोपी का भी मर्डर कर दिया गया। थाना, एसएसपी आवास, डीएम आवास के इलाके में कारोबारी की हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गोपाल खेमका बिहार के प्रमुख कारोबारी और बीजेपी नेता थे। पटना के व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनका बड़ा नाम था।
Web Title: BJP Leader Gopal Khemka Shot Dead
PATNA
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amबिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त
30 Sept 2026 | 9:25 pmविधान परिषद चुनाव: जन सुराज उम्मीदवारों के समर्थन की प्रशांत किशोर ने की अपील
30 Sept 2026 | 8:14 pmबिहार हरित हाइड्रोजन नीति के प्रारूप को मंजूरी, 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना
30 Sept 2026 | 7:49 pm