मुझे जान का खतरा है, दुश्मन मुझे मरवा सकते हैं : तेज प्रताप यादव
मुझे जान का खतरा है, दुश्मन मुझे मरवा सकते हैं : तेज प्रताप यादव
पटना, नौ नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने रविवार को दावा किया कि उन्हें जान का खतरा है और उनके दुश्मन उन्हें ‘मरवा’ भी सकते हैं।
राजद से निष्कासन के बाद हाल ही में अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से उम्मीदवार हैं।
पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा, “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है... मुझे खतरा है। मेरे दुश्मन मुझे मरवा भी सकते हैं। अब तो हर कोई दुश्मन जैसा लगता है।”
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके दुश्मन कौन हैं।
तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। वे आगे बढ़ते रहें।”
तेज प्रताप को 25 मई को राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इससे एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया में यह स्वीकार किया था कि वे एक महिला के साथ “संबंध” में हैं।
बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दिया और दावा किया कि उनका अकाउंट “हैक” हो गया था। लालू प्रसाद ने भी तेज प्रताप को उनके “गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार” के कारण सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई थी।
पार्टी से निष्कासन के कुछ दिनों बाद तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके छोटे भाई तेजस्वी के बीच दरार पैदा करने की “साज़िश” रची जा रही है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए कुछ पोस्ट में ‘जयचंद’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए अपने विरोधियों को “गद्दार” करार दिया था।
भाषा कैलाश रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: मुझे जान का खतरा है, दुश्मन मुझे मरवा सकते हैं : तेज प्रताप यादव
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm