तेज प्रताप के घर मकर संक्रांति भोज में पहुंचे लालू, परिवार में सुलह के संकेत
तेज प्रताप के घर मकर संक्रांति भोज में पहुंचे लालू, परिवार में सुलह के संकेत
( तस्वीरों सहित )
पटना, 14 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित मकर संक्रांति के भोज में शामिल हुए। हालांकि, इससे कुछ महीने पहले ही उन्होंने तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उनसे सभी व्यक्तिगत संबंध तोड़ लेने की घोषणा की थी।
निष्कासन के बाद ‘जनशक्ति जनता दल’ (जेजेडी) नाम से अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने मंगलवार रात अपने माता-पिता और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें ‘दही-चूड़ा’ भोज का निमंत्रण दिया था। हालांकि, परिवार से केवल लालू प्रसाद ही भोज में पहुंचे।
उम्र और कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते प्रायः घर में ही रहने वाले लालू प्रसाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके भोज में भाग लेने से परिवार में सुलह की अटकलें तेज हो गई हैं।
लालू प्रसाद ने मई 2025 में तेज प्रताप को राजद से निष्कासित करते हुए कहा था कि उनसे अब ‘परिवार का कोई लेना-देना नहीं रहेगा।’ उन्होंने अपने बड़े बेटे के आचरण की आलोचना करते हुए उसे ‘गैर-जिम्मेदाराना’ करार दिया था और कहा था कि यह उनके परिवार के मूल्यों के अनुरूप नहीं है।
यह निष्कासन उस घोषणा के एक दिन बाद हुआ था, जब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वह 12 वर्षों से एक महिला के साथ रिश्ते में हैं, जबकि वह पहले से विवाहित हैं और उनका तलाक का मामला अभी पारिवारिक अदालत में लंबित है।
हालांकि, कुछ ही घंटों बाद उन्होंने (तेज प्रताप) यह पोस्ट हटा दी थी और ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा था कि उनका फेसबुक अकाउंट ‘हैक’ हो गया था।
विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप ने जनशक्ति जनता दल का गठन करके कई सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई।
तेज प्रताप ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित इसी तरह के भोज में भी शिरकत करके अटकलों को हवा दी थी। हालांकि, न तो उन्होंने और न ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनके शामिल होने को लेकर कोई पुष्टि या खंडन करने वाला बयान दिया है।
तेज प्रताप के घर आयोजित भोज में लालू प्रसाद के अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य मंत्री जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता रत्नेश सदा द्वारा आयोजित भोज में शामिल हुए।
जब उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से लालू प्रसाद के तेज प्रताप के घर जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आखिर वे एक परिवार हैं। त्योहार के मौके पर जब लोग मतभेद भूल जाते हैं, तो वे साथ न हों, ऐसा कैसे हो सकता है?”
सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं उन्हें सलाह दूंगा कि विदेश यात्राओं पर कम समय बिताएं।” तेजस्वी के एक महीने से अधिक समय तक बाहर रहने के बाद राज्य में लौटेने के संदर्भ में उन्होंने यह टिप्पणी की।
भाषा कैलाश मनीषा संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: तेज प्रताप के घर मकर संक्रांति भोज में पहुंचे लालू, परिवार में सुलह के संकेत
PATNA
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm