‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जनता के साथ बात करते नजर आए राहुल गांधी, देखें दिलचस्प तस्वीरें
Bharat jodo yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' में जनता के साथ बात करते नजर आए राहुल गांधी, देखें दिलचस्प तस्वीरें
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रास्ते में राहुल गांधी लोगों से मिलते हुए जा रहे हैं। इस दौरान एक जगह महिला ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बच्चों से बात करते राहुल गांधी। राहुल गांधी पहले भी अकसर अपनी राजनीतिक यात्राओं के दौरान बच्चों से बात करते नजर आए।
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रास्ते में महिलाओं से हाथ मिलाते राहुल गांधी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
- कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा-हमारे 42% युवा बेरोजगार हैं। क्या भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है? हम उन सबके लिए चलते हैं। हम नौकरी के लिए चलते हैं।
- कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा-कभी काला जादू, कभी टी-शर्ट की कीमत मुद्दा है। प्रधानमंत्री देश के असली मुद्दों से जुदा है। प्रधानमंत्री जी, जरा असली मुद्दों पर तो आओ, जनता से यूं नजरें मत चुराओ।
- कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा-कच्चा तेल तो सस्ता हो गया मोदी जी… आप पेट्रोल-डीजल कब सस्ता करेंगे?
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक स्कूली छात्रा के साथ खेलने रुक गए राहुल गांधी। राहुल गांधी से मिलने वालों में युवा अधिक हैं।
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बच्ची से बड़े प्यार से बतियाते राहुल गांधी। रास्तेभर में उनसे मिलने लोग खड़े देखे जा रहे हैं।
- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जगह राहुल गांधी करतब देखने रुक गए। उधर, कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा- सिर्फ मुद्दे की हो बात, नो बकवास!
- भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी साथ रहेंगे।

Facebook












