Prayagraj Student Protest News: “अब सरकार तय करे, नौकरी देनी है या…” प्रयागराज में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने दिया अंतिम अल्टीमेटम
प्रयागराज में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने दिया अंतिम अल्टीमेटम..Prayagraj Student Protest News: Anger of teacher recruitment candidates

Prayagraj Student Protest News | Image Source | IBC24
- प्रयागराज में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का गुस्सा फूटा,
- शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन,
- सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग,
प्रयागराज: Prayagraj Student Protest News: उत्तर प्रदेश में वर्षों से लंबित शिक्षक भर्तियों को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रयागराज में सैकड़ों की संख्या में जुटे अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। छात्र नेता रजत सिंह के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन ने अब गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। अभ्यर्थियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
Prayagraj Student Protest News: अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले सात वर्षों से शिक्षक बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोचिंग, पढ़ाई और अन्य तैयारी में उन्होंने अपना समय और पैसा खपा दिया लेकिन आज भी वे बेरोजगार हैं। हाल ही में लगभग दो लाख शिक्षक पदों को लेकर एक विज्ञापन जारी किया गया था जिसे कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया से हटा लिया गया। इस घटनाक्रम ने अभ्यर्थियों के बीच गंभीर नाराजगी पैदा कर दी है।
Prayagraj Student Protest News: छात्र नेताओं ने कहा की हम सब योग्य हैं वर्षों से मेहनत कर रहे हैं। घर से पैसे मंगाकर तैयारी की है। अब जब शिक्षक के एक लाख से अधिक पद खाली हैं तब भी हमें नौकरी नहीं दी जा रही। विज्ञापन निकाल कर उसे डिलीट कर देना यह हमारे साथ मजाक है। हमारी उम्र निकलती जा रही है अब हम कब तक इंतजार करें? धरने में शामिल कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वे साधारण परिवारों से आते हैं और अब उनके परिवार आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। कई युवाओं ने यह भी कहा कि अब वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं और इस समय उनके पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
Prayagraj Student Protest News: अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर नहीं है। कोर्ट के आदेशों और बार-बार हुए आंदोलनों के बावजूद भर्तियों को या तो लटकाया जा रहा है या फिर किसी तकनीकी बहाने से टाल दिया जाता है। वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक लाख से अधिक पद वर्षों से खाली हैं। प्रयागराज में चल रहा यह आंदोलन अब धीरे-धीरे राज्यव्यापी रूप लेता जा रहा है। धरनास्थल पर दिन-ब-दिन अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ रही है और उनका कहना है कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो यह बड़ा जनांदोलन बन सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह आंदोलन पिछले कई दिनों से प्रयागराज में चल रहा है और इसमें सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Prayagraj Student Protest News: Anger of teacher recruitment candidates
Prayagraj
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am