BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: आरोप..घेराव..बयान..लॉ एंड ऑर्डर पर घमासान, क्या वाकई साय सरकार के कार्यकाल में अपराध के आंकड़े बढ़े हैं?

CG Ki Baat: आरोप..घेराव..बयान..लॉ एंड ऑर्डर पर घमासान, क्या वाकई साय सरकार के कार्यकाल में अपराध के आंकड़े बढ़े हैं?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 21 Apr 2025 | 10:52 pmModified: 21 Apr 2025 | 10:52 pm
HIGHLIGHTS
  1. लॉ एंड ऑर्डर पर फिर सवाल।
  2. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कुंभकरणी नींद में है।

रायपुर। CG Ki Baat: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को दिन-ब-दिन बद्तर होना बताते हुए, लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। कांग्रेस का दावा है कि, साय सरकार सुशासन का दम भरती है लेकिन असलियत अपराध का आंकड़े दे रहे हैं। विपक्ष ने ऐलान किया कि अब वो हर जिले-हर ब्लॉक से लड़ाई शुरू करेगी यानि अपराध के आंकड़े और आरोपों की लंबी फेहरिस्त के साथ लॉ एंड ऑर्डर पर फिर सवाल। कांग्रेस इसी आरोप पर सरकार को बार-बार कठघरे में खड़ा कर रही है। सवाल ये है कि क्या ये पॉलिटिक्स कारगर हो रही है या फिर कांग्रेस के पास लॉ एंड ऑर्डर के अलावा सरकार को घेरने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है?

Read More: Zeeshan Siddiqui Dath Threats: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को मिली जान से मारने की धमकी.. मेल भेजकर मांगे 10 लाख रुपये, जांच शुरू

क्या छत्तीसगढ़ में अपराधी बेलगाम और बेखौफ हैं ? कम से कम विपक्ष का तो यही मानना है। प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ दुराचार, अपहरण समेत चढते क्राइम ग्राफ पर कांग्रेस ने हल्लाबोलते हुए मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए कूच किया। PCC चीफ दीपक बैज समेत प्रदेश के सीनियर कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय के सामने सभा की, फिर मुख्यमंत्री निवास के लिए कूच किया,इस दौरान पुलिस के बैरिकेट्स को पार करने झूमा-झटकी के हालात बने हुई। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कुंभकरणी नींद में है। बैज ने कहा कि, घरों से बच्चियां गायब हो रही हैं, स्कूली छात्रा से रेप हो रहा है, बीजेपी के सरकार आने के बाद प्रदेश में 3330 बच्चियां दुराचार का शिकार हुई हैं। विपक्ष का आरोप है कि ये सब बढ़ते नशे के कारोबार के चलते हो रहा है, चेताया कि आज घर घेरा है, कल पूरी कैबिनेट को खदेडेंगे।

Read More: केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने की CG में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा, कहा- आरोपपत्र के लिए तय करें DSP स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही

CG Ki Baat: इधर, BJP ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए, कांग्रेस के प्रदर्शन को प्रोपेडेंगा बताते हुए तंज कसा कि अब अपराधी खुद अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा ये बस कांग्रेस को जिंदा दिखाने की कोशिश है, तो मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कांग्रेस को अपनी सरकार के वक्त के आंकड़े देखना चाहिए ।वैसे कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव में, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का छोटी-छोटी बच्चियों को शामिल होने के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व CM भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की गैरमोजूदगी चर्चा में रही कुल मिलाकर सवाल ये है कि कांग्रेस ने जिन आंकड़ों को लेकर प्रदर्शन किया, वो सही हैं ? उसपर सरकार का क्या जवाब है ? या फिर ये विपक्ष का अपना अस्तित्व बचाने का प्रदर्शन है ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Allegations..siege..statements..tussle over law and order, have crime figures really increased during the tenure of the Sayyid government?

शहर की खबरें
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है

01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री

01 Oct 2026 | 6:32 pm