BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

BJP Cartoon on Congress: भाजपा का कांग्रेस पर ‘कार्टून अटैक’.. वक़्फ़ बिल से लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक पर साधा निशाना, आप भी देखें..

इस तरह इन पोस्टरों के जरिए भाजपा ने कांग्रेस पर न केवल नेतृत्व को लेकर तंज कसा है, बल्कि वक्फ कानून में सुधार को भी अपनी उपलब्धि के रूप में …

BJP Cartoon on Congress

BJP Cartoon on Congress

satya prakash
Published: 07 Apr 2025 | 11:46 amModified: 07 Apr 2025 | 11:49 am
HIGHLIGHTS
  1. भाजपा ने कार्टून पोस्टरों से कांग्रेस पर किया वार।
  2. राहुल गांधी की बैठक को बताया “गधों से बात।”
  3. वक्फ कानून में सुधार को भाजपा ने बताया उपलब्धि।

BJP Cartoon on Congress: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी के आईटी सेल द्वारा जारी किए गए कार्टून पोस्टरों के जरिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और उनकी हालिया गतिविधियों पर व्यंग्य किया गया है।

Read More: Lu se Bachne ke Upay: लू लगना तो दूर गर्मी छू भी नहीं पाएगी आपको, अगर इन नियमों का करेंगे पालन, जानिए लू से बचने के उपाय

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जिला अध्यक्षों से की गई मुलाकात को लेकर भाजपा ने एक कार्टून जारी किया है। पोस्टर में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जिला अध्यक्षों से बातचीत करते हुए दिखाया गया है, वहीं पीछे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज खड़े नजर आ रहे हैं।

कार्टून में दीपक बैज के हवाले से व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई है, “घोड़ा पीछे खड़ा है, राहुल जी गधों से बात कर रहे हैं।” इसके साथ ही शायराना अंदाज में यह संदेश भी जोड़ा गया है, “पुराने रिश्तों से किनारा, अब नए का लेंगे सहारा। जनता समझ चुकी है इनका प्रपंच, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ के दरवाजे हो चुके हैं बंद।”

वक्फ संशोधन कानून पर भी कार्टून के जरिए हमला

BJP Cartoon on Congress: भाजपा ने वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है। पोस्ट के माध्यम से बताया गया है कि वर्ष 2013 में बने वक्फ कानून में महिलाओं को वक्फ संपत्तियों पर कोई अधिकार नहीं दिया गया था।

भाजपा के अनुसार, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित नए वक्फ संशोधन कानून में महिलाओं को वक्फ संपत्तियों पर अधिकार दिए गए हैं, जो एक महत्वपूर्ण सुधार है।

Read More: #Sarkaronibc24: बीजेपी ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, आखिर इन 45 सालों में क्या कुछ बदला? देखें रिपोर्ट

भाजपा का कहना है कि यह कदम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो कांग्रेस सरकारों में नहीं हो सका। इस तरह इन पोस्टरों के जरिए भाजपा ने कांग्रेस पर न केवल नेतृत्व को लेकर तंज कसा है, बल्कि वक्फ कानून में सुधार को भी अपनी उपलब्धि के रूप में सामने रखा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP Cartoon on Congress, The meeting of district presidents and the Waqf matter have been targeted

शहर की खबरें
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am