Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan’s Resignation : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पहला बयान! बोले- ‘इसे झुकना नहीं कहते, कभी दो कदम आगे तो कभी…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह निर्णय छात्रों और देशहित …

Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan's Resignation
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद की पहली प्रतिक्रिया।
- PM मोदी के फैसले का खुलकर किया समर्थन।
- विपक्ष पर 'आपदा में अवसर' तलाशने का आरोप।
रायपुर : Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan's Resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पहला बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए इस फैसले का समर्थन करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से छात्रों के हित में लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि देश हित में निर्णय लेने को झुकना नहीं कहते।
सरकार में रहकर निर्णय लेना आसान नहीं होता
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "सरकार में रहकर निर्णय लेना आसान नहीं होता। देश हित और व्यवस्था को सही चलाने के लिए कभी दो कदम आगे बढ़ाना पड़ता है, तो कभी एक कदम पीछे खींचना पड़ता है।" इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि इस पूरे मामले में विपक्ष काम करने के बजाय केवल 'आपदा में अवसर' ढूंढने में लगा हुआ था।
गजेंद्र यादव ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा वापस लेने की मांग
बता दें की इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा की PM मोदी से आग्रह इस्तीफा स्वीकार ना करें। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस लेने की मांग की है।
अपने इस्तीफा पत्र में प्रधान ने क्या कहा?
आपकों बता दें की आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौप दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि “मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Chhatagarh Two Students Swept Away: छातागढ़ में डूबे दो स्टूडेंट्स.. दोस्तों के साथ पहुंचे थे जन्मदिन मनाने, NDRF ने शुरु किया खोजी अभियान लेकिन नहीं मिली कामयाबी
- PM Modi New Video Message : PM मोदी का एक और VIDEO! देर रात फिर आए सामने, ‘थैंक यू फ्रेंड्स’ कहकर दिया बड़ा संदेश
- Vande Bharat: ‘पेपरलीक’ पर सख्त पैगाम, नए कानून नए प्रावधान! 24 घंटे में केंद्र सरकार ने लिए 5 बड़े फैसले, क्या नए कानून से क्लीन होगा NEET?
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Brijmohan Agrawal on Dharmendra Pradhan's Resignation
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm