PM Modi New Video Message : PM मोदी का एक और VIDEO! देर रात फिर आए सामने, ‘थैंक यू फ्रेंड्स’ कहकर दिया बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया वीडियो संदेश जारी कर देर रात लोगों से हुई मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनता से मिले सकारात्मक सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं और सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

PM Modi New Video Message : PM मोदी का एक और VIDEO! देर रात फिर आए सामने, ‘थैंक यू फ्रेंड्स’ कहकर दिया बड़ा संदेश

PM Modi New Video Message / Image Source : X

Modified Date: July 25, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: July 24, 2026 11:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया वीडियो संदेश जारी किया।
  • उन्होंने देर रात लोगों से हुई मुलाकात का जिक्र किया।
  • जनता से मिले सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

नई दिल्ली : PM Modi New Video Message प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। अपने इस संदेश में पीएम मोदी ने लोगों से देर रात हुई मुलाकात और उनके साथ हुए संवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कल देर रात आप सभी से मिलने का खास मौका मिला, जिसमें जनता की ओर से बेहद सकारात्मक और उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए हैं।

वीडियो जारी कर कहा थैंक यू फ्रेंड

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया वीडियो जारी करते हुए कहा की थैंक यू फ्रेंड्स। प्रधानमंत्री ने कहा कि देर रात मुलाकात के दौरान लोगों का जो समर्थन देखने को मिला, वह बेहद खास था। संवाद के दौरान जनता की ओर से जो सकारात्मक सुझाव आए हैं, वे बेहद महत्वपूर्ण हैं। पीएम मोदी ने लोगों से मिले इस सीधे फीडबैक और सुझावों की सराहना करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया है।

कल देर रात जारी किया था वीडियो

आपकों बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे पहले एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए बताया है कि, कैबिनेट की बैठक में 24 जुलाई यानी शनिवार को पेपर लीक मामले पर चर्चा की जाएगी। (PM Narenda Modi Video Message) अपने सन्देश में उन्होंने कई अहम बातें कही है। उन्होंने इस मामले को पीड़ादायक बताते हुए दावा किया है कि, उनकी सरकार ने इस दिशा में कई कठोर फैसले लिए हैं, कदम उठाये है। PM मोदी ने वीडियो संदेश में कहा कि, पेपर लीक मामूली विषय नहीं। 22 लाख छात्रों ने पेपर दिया। पिछले 2.5 महीने में कई कड़े कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि, इस मामले के गुनहगार जेल भेजे गए है।

ये भी पढ़ें

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.