BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

CG Dhan Kharidi Closed: छत्तीसगढ़ में खरीदा जाएगा बचे हुए किसानों का धान? कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कही खुश करने वाली बात

CG Dhan kharidi News: अभी भी कई किसानों के धान न बिकने पर मंत्री नेताम ने कहा सभी जिलों से किसानों की रिपोर्ट मंगा रहे हैं। क़ृषि मंत्री नेताम ने …

CG Dhan Kharidi Closed, image source: ibc24

CG Dhan Kharidi Closed, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 31 Jan 2026 | 8:58 pmModified: 31 Jan 2026 | 9:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. पिछले साल की तुलना में करीब 9 लाख मीट्रिक टन कम धान की खरीदी
  2. महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
  3. सबसे कम दंतेवाड़ा जिले में धान खरीदी

Raipur News: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 139 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी हुईं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा धान खरीदी का काम बहुत चुनौती भरा था। (CG Dhan Kharidi Closed) हमने किसानों के सही उपज की खरीदी की है। अभी भी कई किसानों के धान न बिकने पर मंत्री नेताम ने कहा सभी जिलों से किसानों की रिपोर्ट मंगा रहे हैं। क़ृषि मंत्री नेताम ने कांग्रेस को कहा कांग्रेस को सद्बुद्धि मिले, नकारात्मक बात ना करें। कांग्रेस किसानों को सही सलाह दें ना कि बरगलाएं।

पिछले साल से 10 लाख मीट्रिक टन कम खरीदी पर क़ृषि मंत्री ने कहा इस वर्ष भारी मात्रा में अवैध धान जब्ती हुई है।(CG Dhan Kharidi Closed)  कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध अवैध धान खरीदी होती थी। हम भी अवैध खरीदते तो 150 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा खरीद लेते। हमने अवैध धान न खरीद राज्य का पैसा बचाया बिचौलियों, भ्रष्टाचारियों को मौका नहीं दिया।

पिछले साल की तुलना में करीब 9 लाख मीट्रिक टन कम धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में साल 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी संपन्न हो गई।(CG Dhan Kharidi Closed)  इस साल 25 लाख 11 हजार से ज्यादा किसानों से 139.85 लाख टन धान की खरीदी हुई है, जो पिछले साल हुई 148.10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की तुलना में करीब 9 लाख मीट्रिक टन धान की कम है। पिछले साल 25.40 लाख किसानों से धान बेचा था। इस लिहाज से इस साल धान बेचने वाले किसानों की संख्या भी करीब 30 हजार कम है।

महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

कम धान खरीदी का आंकड़ा धान के कुल मूल्य में भी झलका है। पिछले साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों के पास 34 हजार 84 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचे थे। (CG Dhan Kharidi Closed) इस साल यह राशि 33, 149 हजार करोड़ रही। जिले वार धान खरीदी पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी महासमुंद जिले में हुई है। बालोद में 7 लाख मीट्रिक टन, बिलासपुर में 6.75, रायपुर में 6.65 , कवर्धा में 6.28, राजनांदगांव में 6.25 और कांकेर में 5 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

सबसे कम दंतेवाड़ा जिले में धान खरीदी

सबसे कम दंतेवाड़ा जिले में 22,838 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई। इस साल धान खरीदी के दौरान सरकार ने काफी कड़ी नजर रखी थी। (CG Dhan Kharidi Closed) राज्य के बॉर्डर जिलों की चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर चौबीसों घंटे निगरानी की गई। वहीं, प्रदेश के हर धान खरीदी केंद्रों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर अवैध धान खरीदी पर नकेल कसी गई, जो भी किसान धान बेचने आए, उनकी गाड़ी के साथ फोटो लेकर ऐप पर अपोड किया गया। इसी आधार पर अब कृषि मंत्री राम विचार नेताम का कहना है कि हमनें बाहरी राज्यों से आने वाले अवैध धान को रोका, इससे आंकड़ा कम हुआ। कांग्रेस सरकार में जमकर अवैध धान की खरीदी होती थी।

इन्हे भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Will the remaining paddy of farmers be purchased in Chhattisgarh? Agriculture Minister Ramvichar Netam said he is seeking reports from the districts

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm