BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Dhan Kharidi News: आगे बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख? CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो आगे…

CG Dhan Kharidi News: आगे बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख? CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो आगे…

CG Dhan Kharidi News

CG Dhan Kharidi News

tikesh Kumar
Published: 02 Feb 2026 | 5:59 pmModified: 02 Feb 2026 | 6:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. धान खरीदी बंद होने पर CM विष्णु देव साय का बयान
  2. 2.5 महीने तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान की खरीदी हुई
  3. सरकार का प्रयास पूरा रहा कि सभी किसानों के धान की खरीदी हो

अंबिकापुर /रायपुर: CG Dhan Kharidi News:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया समाप्त होने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब ढाई महीने तक धान की खरीदी की गई और सरकार ने पूरी कोशिश की कि हर किसान का धान खरीदा जा सके। सीएम साय ने बताया कि इस खरीदी सत्र में प्रदेशभर में लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है जो सरकार के प्रयासों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन किसानों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी सामने आ रही है उन्हें एकत्र किया जा रहा है। यदि आगे आवश्यकता महसूस होती है तो सरकार उचित निर्णय पर विचार करेगी।

धान खरीदी खत्म, किसानों का संकट शुरू! (cg dhan kharidi 2025 26 last date)

लेकिन छत्तीसगढ़ में भले ही धान खरीदी की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी हो पर किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। रायपुर सहित आसपास के इलाकों में सैकड़ों किसान ऐसे हैं, जो अब तक अपना पूरा धान नहीं बेच पाए हैं। राज्यभर में ऐसे किसानों की संख्या लाखों बताई जा रही है। कांग्रेस और किसान संगठनों की ओर से लगातार धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की गई लेकिन सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया। इससे नाराज किसान अब प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज महासमुंद और कवर्धा में किसानों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से उनका धान खरीदने की मांग की।

सरकार पर बरसे दीपक बैज (cg dhan kharidi last date)

CG Dhan Kharidi News:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने धान खरीदी बंद कर दी, जबकि लाखों किसान अब भी अपना धान बेचने से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल 53 दिनों तक ही धान खरीदी की और अपने लक्ष्य से करीब 25 लाख मीट्रिक टन कम धान खरीदा है। दीपक बैज ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले साल भी सरकार ने करीब 9 लाख मीट्रिक टन धान कम खरीदा था। सरकार की नई व्यवस्था के चलते 5 लाख से अधिक किसान एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन नहीं कर पाए, जिससे वे धान बेचने से वंचित रह गए। बैज ने कहा कि सरकार शुरू से ही कम से कम धान खरीदने की कोशिश में लगी रही। पिछले साल की तुलना में 29 जिलों में धान खरीदी कम हुई, इसके बावजूद सरकार जश्न मना रही है। उन्होंने इसे किसानों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए सरकार से माफी मांगने की मांग की। दीपक बैज ने सवाल उठाया कि सरकार बताए किसानों का धान कम क्यों खरीदा गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

किसानों का धान अब कौन खरीदेगा? (cg dhan kharidi 2025-26)

CG Dhan Kharidi News:  कांग्रेस का आरोप है कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद घोषणा की थी कि किसानों का बचा हुआ धान खरीदा जाएगा, लेकिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों को भी नजरअंदाज कर दिया। अब कांग्रेस बचे हुए धान की खरीदी की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। साथ ही, कांग्रेस विधायक इस मुद्दे को सदन में भी जोरदार तरीके से उठाएंगे। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राज्य में 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। बारदाना और भुगतान को लेकर भी कोई समस्या नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कांग्रेस नेताओं का भी धान खरीदा है और कांग्रेस राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: धान खरीदी की अवधि समाप्त होने के बाद भी प्रदेश में लाखों किसान ऐसे बताए जा रहे हैं जो अपना पूरा धान नहीं बेच पाए हैं। इन्हीं किसानों को लेकर "धान खरीदी बंद" का मुद्दा तूल पकड़ रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: CG Dhan Kharidi CM Vishnu Deo Sai statement

शहर की खबरें
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm