BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: मुठभेड़ पर विपक्षी सवाल..बच्चों को किसने बनाया ढाल?, बस्तर में मुठभेड़ को क्यों मुद्दा बना रहा है विपक्ष ?

CG Ki Baat: मुठभेड़ पर विपक्षी सवाल..बच्चों को किसने बनाया ढाल?, बस्तर में मुठभेड़ को क्यों मुद्दा बना रहा है विपक्ष ?

CG Ki Baat। Image Credit: IBC24

CG Ki Baat। Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 19 Dec 2024 | 10:12 pmModified: 19 Dec 2024 | 10:12 pm

रायपुर। CG Ki Baat: बस्तर में नक्सल फ्रंट पर फोर्स लगातार कामयाब हो रही है, जिसका सबूत हैं जनवरी से अब तक मारे गए और हथियार डालने वाले नक्सलियों के आंकड़े। लेकिन इसी बीच एक बार फिर हाल ही में हुए एनकाउंटर को लेकर बवाल मचा हुआ है। कुछ दिनों पहले नारायणपुर जिले में हुई मुठभेड़ में 4 बच्चे क्रॉस फायरिंग में घायल हुए, इसी मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सरकार ने इस पर सफाई भी दी और दावा भी किया कि सबूत के साथ बात करें। सबको पता है कि बस्तर में प्रोपेगेंडा वॉर, नक्सली रणनीति का एक अहम हिस्सा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सिर्फ सियासत के लिए सवाल उठाना जायज है?

Read More: CG News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित रहेगा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना का 25वां साल, अधोसंरचना विकास के लिए होंगे कई काम

बीते दिनों देश के गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश दौरे पर रहे। इस दौरान शाह का पूरा फोकस 2026 तक नक्सलवाद के सफाये के लिए अगली रणनीति पर रहा। ठीक उसी दौरान नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के ढेर होने की खबर आई। मारे गए सभी 7 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए। गुरूवार को प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने उसी मुठभेड़ में आम नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा उठाया, गंभीर आरोप लगाया कि भरमार बंदूकें रखकर आम लोगों को नक्सली साबित किया जा रहा। महंत ने सरकार से पूछा कि प्रदेश पुलिस शस्त्रागार में कितने भरमार हैं ? सदन में सवाल का जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सली घटनाओं में आम नागरिको के मारे जाने की पूरी सूची दे दी गई है। मारे गए नक्सलियों से फिर से भरमार जब्त हुए हैं, गृहमंत्री ने कहा कि, ऐसे सवाल उठाकर विपक्ष नक्सल मोर्चे पर लड़ रहे जवानों का हौसला कम करने का काम करती है।

Read More: CG News: भूपेश बघेल वापस जाओ.. कार्यक्रम के बीच पूर्व सीएम के खिलाफ लगने लगे नारे, भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें पूरा मामला 

CG Ki Baat: इससे पहले भी PCC अध्यक्ष ने 'ओरछा मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए, 4 निर्दोष बच्चों को गोली मारने का आरोप लगाया। इन आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी तीखा पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रही है। वैसे विपक्ष का आरोप नया नहीं है। कांग्रेस बार-बार बीजेपी सरकार पर आरोप लगाती है कि पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में निर्दोष ग्रामीणों की मौत पर सरकार पर्दा डालती है, फर्जी मुठभेड़ कर नक्सल खात्मे का माहौल बनाती है। दूसरी तरफ सरकार का दावा है कि डबल इंजन सरकार 2026 तक नक्सलियों के सफाए पर मजबूती से आगे बढ़ी है, साल भर में 220 से ज्यादा नक्सली मारे गए, डेढ़ हजार से ज्यादा ने सरेंडर किया है, जिसकी मिसाल पूरे देश में दी जा रही है लेकिन विपक्ष अपनी सियासत चमकाने, बिना सुबूत आरोप लगाकर जवानों के साहस पर बार-बार सवाल उठती है, सवाल ये है कि सच क्या है ? विपक्ष के आरोप या सरकार के दावे ?

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: CG Ki Baat: Opposition's question on the encounter... Who made the children shields? Why is the opposition making the encounter an issue in Bastar?

शहर की खबरें
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm