CG Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन, हंगामेदार रहेगा प्रश्नकाल, ये तीन बड़े आशासकीय संकल्प किए जाएंगे प्रस्तुत
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन…CG Vidhan Sabha Budget Session: Today is the 9th day of the budget session of Chhattisgarh

CG Vidhan Sabha Budget Session | Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन,
- प्रश्नकाल के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना ,
- सदन में तीन बड़े आशासकीय संकल्प किए जाएंगे प्रस्तुत,
रायपुर : CG Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई जारी है।छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है, जहां प्रश्नकाल के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। विपक्षी दलों के वरिष्ठ विधायक सरकार से तीखे सवाल पूछ सकते हैं। प्रश्नकाल में विधायक धर्मजीत सिंह, विक्रम मांडवी, अजय चंद्राकर और भूपेश बघेल जैसे वरिष्ठ नेता मंत्रियों से जवाब तलब करेंगे। विजय शर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी।
CG Vidhan Sabha Budget Session: ध्यानाकर्षण काल में कुल 56 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। ओपन स्कूल और धान उठाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल-जवाब होंगे। साथ ही कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा पटल पर रखे जाएंगे। मंत्री अरुण साव के विभाग पर बजट चर्चा पूरी होगी जिसके बाद मंत्री केदार कश्यप के विभागों पर बजट चर्चा की शुरुआत होगी।
CG Vidhan Sabha Budget Session: आज सदन में तीन अहम आशासकीय संकल्प प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमे हेलमेट अनिवार्य करने को लेकर संकल्प पेश होगा। वहीं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय खोलने की मांग रखी जाएगी। साथ ही प्रवासी श्रमिक नीति 2005 को लागू करने के लिए संकल्प प्रस्तुत किया जाएगा। जिसको देखते हुए ये कहा जा रहा हैं की आज का दिन महत्वपूर्ण बहसों और तीखी चर्चाओं से भरा रहने की उम्मीद है, जिससे कई बड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना पड़ सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बजट सत्र में राज्य की वित्तीय स्थिति, सरकारी योजनाओं और विभागीय खर्चों पर चर्चा की जाती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Vidhan Sabha Budget Session: Today is the 9th day of the budget session
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm