CG Vidhan Sabha Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन, सदन में उठेंगे आबकारी, शिक्षा समेत राजस्व विभाग से जुड़े कई अहम मुद्दे
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन…CG Vidhan Sabha Session 2025: Today is the 7th day of Chhattisgarh Legislative Assembly Budget

CG Vidhan Sabha Budget Session | Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 7वां दिन,
- सदन में उठेंगे आबकारी, शिक्षा समेत राजस्व विभाग से जुड़े कई अहम मुद्दे,
- CM विष्णु देव साय के विभागों के सवालों पर चर्चा होगी,
रायपुर : CG Vidhan Sabha Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री समेत दो मंत्रियों के विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों से संबंधित प्रश्नों पर चर्चा होगी। मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा के विभागों से जुड़े सवाल उठाए जाएंगे। आबकारी, शिक्षा, वन, राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर विस्तृत चर्चा होगी।
CG Vidhan Sabha Session 2025: ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में प्रमुख रूप से सिकल सेल मरीजों के इलाज सुविधा को लेकर विशेष चर्चा होगी। श्रवण बाधित विद्यालय, आड़ावाल (जगदलपुर) की स्थिति पर चर्चा होगी। वर्ष 2025-26 के लिए पेश बजट पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सत्र के दौरान राज्य की नीतियों, वित्तीय स्थिति और विभिन्न विभागों की योजनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है, क्योंकि कई जनहित से जुड़े मुद्दे चर्चा के लिए रखे गए हैं।
Read More : #SarkaronIBC24: फिर सुर्खियों में छत्तीसगढ़ का हाईप्रोफाइल सेक्स CD कांड, CBI की विशेष अदालत में हुई सुनवाई
CG Vidhan Sabha Session 2025: छत्तीगसढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को राज्य का आम बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए राज्य के लोगों के उत्थान और उन्हें सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए 10 नए योजनाओं के शुरुआत का ऐलान किया है। सरकार ने अपने कार्यक्रम में जिन नए योजनाओं को शामिल किया है उनमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाय पास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिचाई योजना, एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का क्रियान्वयन और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज के सत्र में आबकारी, शिक्षा, वन, राजस्व विभागों पर चर्चा होगी, साथ ही सिकल सेल मरीजों के इलाज और श्रवण बाधित विद्यालय आड़ावाल, जगदलपुर का मुद्दा उठाया जाएगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Vidhan Sabha Session 2025: Today is the 7th day of Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm