CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट! इन 30 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट! इन 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

CG Weather Update, Chhattisgarh Rainfall, Raipur Weather Alert, Monsoon 2025 Chhattisgarh, Heavy Rain Warning CG, Flood Alert Chhattisgarh, Raigarh Weather Update, Thunderstorm Alert CG, Lightning Warning Chhattisgarh, Chhattisgarh Weather Forecast, Rain Safety Tips CG, Farmer Advisory Rain CG, Monsoon Departure Chhattisgarh, Low Visibility Alert CG, Traffic Safety Rain
- 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
- रायपुर और रायगढ़ समेत 30 जिलों में अलर्ट
- बाढ़ का खतरा मंडराने लगा
रायपुर: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर, रायगढ़ और राज्य के कई जिलों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। लोगों को इन प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले संभावित खतरों से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे बाढ़ की संभावना बनी हुई है। इसलिए संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की सलाह दी गई है। सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।
CG Weather Update: अधिकारियों ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया है ताकि दुर्घटना की आशंका कम हो सके। किसानों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि खुले खेतों में लगी फसलों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। कटाई और सिंचाई जैसे कृषि कार्य तब तक स्थगित रखें जब तक मौसम स्थिर न हो जाए ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।
यह भी पढ़ें
- 'ज्यादा होशियारी मत दिखाओ', जनदर्शन में ग्रामीणों पर भड़के कलेक्टर साहब, अब जनता ने उठाई हटाने की मांग, वीडियो वायरल
- पति को छोड़ इंस्टा प्रेमी के झूठ में फंसी महिला, बेटे संग पहुंच गई पाकिस्तान बॉर्डर, फिर जो हुआ वो चौंका देगा
- महिलाओं के गहने उतरवाने वाला गैंग का पर्दाफाश! सड़क किनारे ऐसे करती थीं शिकार, आगरा से आए गैंग पकड़ा गया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1: तेज बारिश और आंधी के दौरान घर के अंदर रहें, बिजली के उपकरणों का उपयोग कम करें, और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Weather Update: Heavy rain alert in Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm