BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Municipal Body Elections: भूपेश सरकार का फैसला पलटने पर भड़की कांग्रेस.. कहा- ‘भाजपा संविधान विरोधी पार्टी.. जीतेंगे नगरीय निकाय के चुनाव’..

Sai Cabinet Ke Faisle अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य में 1999 के पूर्व नगर पालिक निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से होता था।

Sai Cabinet Ke Faisle | साय कैबिनेट के अहम निर्णय

Sai Cabinet Ke Faisle | साय कैबिनेट के अहम निर्णय

satya prakash
Published: 02 Dec 2024 | 7:52 pmModified: 02 Dec 2024 | 10:03 pm

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के नियमों में बड़े फेरबदल का निर्णय लिया है। महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि नगरीय निकाय चुनावों में पार्षदगण महापौर और नगर अध्यक्षों का चयन नहीं करेंगे बल्कि इन पदों के लिए पहले की ही तरह प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपनाई जाएगी। इसकी जानकारी बैठक के बाद प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी है।

वही सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नियत पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें संविधान विरोधी करार दिया है।

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का चुनाव सांसद करते है जबकि राज्यों में मुख्यमंत्री का चुनाव जीते हुए विधायक लेकिन अगर इसी तरह से महापौर और अध्यक्षों का चुनाव हो रहा हो तो इसे भाजपा को परेशानी है। इससे साफ़ है कि भाजपा संविधान विरोधी पार्टी है। सुशील आनंद ने कहा कि चुनाव की पद्धति जो भी हो, कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More: Retired Employees Gratuity Hike: सरकारी कर्मचारियों को सीधे 5 लाख रुपये का फायदा.. रिटायरमेंट से जुड़ी है योजना, वित्त विभाग के प्रस्ताव को CM की मंजूरी..

साय सरकार ने पलटा निर्णय

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: गौरतलब हैं कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर मंथन हुआ जिसके बाद निर्णय लिया गया हैं कि आने वाले दिनों में स्थानीय चुनाव में महापौर, नगरपालिका और नगरपंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्षद नहीं करेंगे। पूर्व की भांति अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र चुनाव कराये जायेंगे।

बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि, कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के नगर पालिक निगमों के महापौर एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बैठक में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 (संशोधन) अध्यादेश, 2024 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश 2024 (प्रत्यक्ष निर्वाचन एवं आरक्षण संबंधित प्रावधान) की विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने के संबंध में अध्यादेश 2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: यहां यह उल्लेखनीय है कि अविभाजित मध्य प्रदेश राज्य में 1999 के पूर्व नगर पालिक निगमों में महापौर तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन प्रत्यक्ष रीति से होता था। तत्कालीन सरकार द्वारा नगरीय निकायों के महापौर तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का निर्वाचन को अप्रत्यक्ष रीति से कराए जाने का निर्णय लिया था, जिसकी अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में 12 दिसम्बर 2019 को किया गया था।

साय कैबिनेट के अन्य निर्णय

छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्संख्यक विभाग द्वारा मंत्रालय द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण के संबंध में स्थानीय निकायों में आरक्षण को एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की संख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण के प्रावधान की स्वीकृति पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रतिवेदन में प्राप्त अनुशंसा के अनुसार दी गई है।

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों में संशोधन किए जाने हेतु विभिन्न धाराओं में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन,  ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।

Read Also: Eknath Shinde Health News : कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे की फिर बिगड़ी तबीयत, स्थगित हुई महायुति के नेताओं की बैठक

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राज्य के सभी अनुसूचित विकासखण्डों एवं मॉडा पैकेट क्षेत्र में निवासरत अंत्योदय तथा प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारियों को प्रतिमाह 5 रूपए किलो की दर से 2 किलो चना प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चना वितरण योजना के तहत 30 लाख 22 हजार परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य को चना वितरण के लिए प्रति माह 6046 टन तथा प्रति वर्ष 72 हजार 52 टन चना की जरूरत होती है। चना का उपार्जन नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की चना वितरण योजना के माध्यम से हितग्राहियों को उच्च क्वालिटी का चना प्रदाय किया जा सके, इसके लिए मंत्रिपरिषद ने नागरिक आपूर्ति निगम को छमडस् ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा - मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा तथा योजनाबद्ध विकास के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत पर्यटन, मनोरंजन एवं अन्य सामाजिक सेवा सेक्टर में शामिल के अलावा भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020 में पर्यटन परियोजनाओं हेतु निर्धारित न्यूनतम स्थायी पूंजी निवेश किए जाने पर सामान्य उद्योगों की भांति अनुदान/छूट/रियायत का प्रावधान किया गया है।

पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने से प्रदेश में साहसिक, जल पर्यटन, मेडिकल एवं वेलनेस टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म, पर्यटन की इकाईयों, लैंड बैंक में निजी निवेश को आकर्षित एवं प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। इससे स्टेक होल्डर प्रोत्साहित होंगे। पर्यटन संबंधी अधोसंरचना का विकास होगा। पर्यटन से संबंधित पूंजी निवेश बढ़ेगा। राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के अनुकूल सुख-सुविधाओं का विकास होगा। राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।

CG Cabinet Meeting Big Decision by satya sahu on Scribd

https://youtu.be/MbluC4ePsCU

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh government changes rules of municipal body elections

People also search for:#cg cabinet meetingCabinetcabinet approves decision to cut mp's salary by 30%cabinet decisioncabinet decision sri lankacabinet decision todaycabinet decision today sri lankaCabinet decisionscabinet decisions 2024cabinet decisions todaycabinet meetingcabinet meeting today livecabinet press conference todayChhattisgarhChhattisgarh BJPChhattisgarh cabinetchhattisgarh cabinet expansionchhattisgarh chief ministerchhattisgarh chief minister is bhupesh baghelchhattisgarh cmchhattisgarh cm oath ceremonyChhattisgarh Electionchhattisgarh ka chief minister kon haichhattisgarh ke chief minister ka naamchhattisgarh mantrimandal 2024chhattisgarh mantrimandal 2024 gkchhattisgarh mantrimandal 2024 gk in hindichhattisgarh minister to take oathchhattisgarh new cmchhattisgarh new cm vishnu deo saichhattisgarh newsChief ministerchief minister of chhattisgarhchief ministers of chhattisgarh statecm sai cabinet meeting decisionscm vishnu deo sai cabinet meetingcm vishnu deo sai cabinet meeting decisionfirst chief minister of chhattisgarhkey cabinet decisionssai cabinet meetingsai cabinet meeting newssai cabinet meeting todaysai cabinet meeting verdicttribal leader chhattisgarh chief ministerunfiltered by samdish ft. chief minister of chhattisgarhUnion Cabinetvishnu deo sai become cm of chattisgarhvishnu deo sai cabinet meetingvishnu deo sai first cabinet meetingvishnu deo sai first cabinet meeting endvishnu deo sai new cm of chhattisgarhvishnu deo sai new cm of chhattisgarh news
शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm