Chhattisgarh weather Update: 2 डिग्री तक पहुंचा छत्तीसगढ़ के इस शहर का तापमान, बर्फ की चादर में बदलीं ओस की बूंदे, अगले तीन दिन में शुरू होगी ताबड़तोड़ ठंड
Chhattisgarh ka Mausam Ki Jankari ! 2 डिग्री तक पहुंचा छत्तीसगढ़ के इस शहर का तापमान, बर्फ की चादर में बदलीं ओस की बूंदे, अगले तीन दिन में शुरू होगी …

Chhattisgarh ka Mausam Ki Jankari / 2 डिग्री तक पहुंचा छत्तीसगढ़ के इस शहर का तापमान / Image Source: IBC24
रायपुर: Chhattisgarh ka Mausam Ki Jankari उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोग घरों में दुबक कर रह गए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल मध्य भारत के छत्तीसगढ़ में है, जहां कुछ स्थानों पर तापमान 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर बर्फ की चादर भी देखी गई है।
Chhattisgarh ka Mausam Ki Jankari मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। बात करें छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट की तो यहां 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यहां ओस की बूंदे जमकर बर्फ की चादर में तब्दील हो गई है। वहीं, सरगुजा में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
जबकि पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मैदानी इलाके भिलाई-दुर्ग में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन दिन के भीतर और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर तक दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को पेंड्रा, कोरिया, दुर्ग, खैरागढ़, बलरामपुर, मुंगेली, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा, प्रदेशभर में अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहने के कारण उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश का तापमान और गिरने की संभावना है।
FAQ Section
1. छत्तीसगढ़ में इस समय कितनी ठंड पड़ रही है?
छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ स्थानों का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, और ओस की बूंदे बर्फ में बदल रही हैं।
2. मैनपाट में तापमान कितना दर्ज किया गया?
मैनपाट, जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है, में 14 दिसंबर को 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यहां ओस की बूंदे जमकर बर्फ की चादर में बदल गईं।
3. छत्तीसगढ़ में ठंड कब तक जारी रहेगी?
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। तापमान और गिरने की संभावना है, और शीतलहर चलने की भी संभावना है।
4. छत्तीसगढ़ के किन इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है?
पेंड्रा, कोरिया, दुर्ग, खैरागढ़, बलरामपुर, मुंगेली, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़ जैसे इलाकों में शनिवार को शीतलहर चलने की संभावना है।
5. छत्तीसगढ़ में ठंड से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
ठंड से बचने के लिए लोग घरों में रहकर अलाव का सहारा ले रहे हैं, गर्म कपड़े पहन रहे हैं और शीतलहर से बचने के लिए सतर्क हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh ka Mausam Ki Jankari: Chhattisgarh me Padne wali hai kadake ki thand
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm