Chhattisgarh Waqf Board property scam: छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर बड़ा खुलासा! 400 से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा, फर्जी रजिस्ट्री से बनाए गए मालिक
छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर बड़ा खुलासा…Chhattisgarh Waqf Board property scam: Big disclosure on Waqf properties in Chhattisgarh

Chhattisgarh Waqf Board property scam | image Source | IBC24
- छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर बड़ा खुलासा!
- 400 से ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा,
- फर्जी रजिस्ट्री से बनाए गए मालिक,
रायपुर: Chhattisgarh Waqf Board property scam: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेशभर में लगभग 400 वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा और फर्जी रजिस्ट्री के जरिए मालिकाना हक हासिल करने का मामला सामने आया है। अकेले रायपुर जिले में 78 संपत्तियों पर इस तरह के कब्जे की जानकारी मिली है, जिसमें कई पॉश इलाकों की करोड़ों की दुकानों पर भी कब्जा कर लिया गया है।
Chhattisgarh Waqf Board property scam: वक्फ बोर्ड के मुताबिक रायपुर के मालवीय रोड और हलवाई लाइन जैसे प्रमुख इलाकों में स्थित 40 दुकानों के व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन दुकानों के किराएदार अब फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से मालिक बन बैठे हैं। नोटिस मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और वे पुराने दस्तावेजों के आधार पर जवाब तैयार कर रहे हैं।
वक्फ संपत्ति बेचना गैरकानूनी
Chhattisgarh Waqf Board property scam: वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वक्फ संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता, केवल किराए पर दिया जा सकता है। लेकिन पूर्व मुतवल्लियों ने वक्फ की संपत्तियों को अवैध रूप से फर्जी रजिस्ट्री कर बेच दिया, जो कानूनन अपराध है। इस पूरे मामले में कार्रवाई के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है, जिसमें फर्जी रजिस्ट्रियों को शून्य घोषित करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बिलासपुर में सबसे अधिक कब्जा, दुर्ग में सबसे कम
Chhattisgarh Waqf Board property scam: वक्फ बोर्ड द्वारा प्राप्त प्रारंभिक दस्तावेजों के अनुसार, बिलासपुर जिले में 123 प्रॉपर्टी पर अवैध कब्जे की जानकारी मिली है, जबकि दुर्ग जिले में सबसे कम कब्जा सामने आया है। प्रदेश में वक्फ बोर्ड के पास करीब 500 करोड़ रुपये की संपत्ति मौजूद है जिसे कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
वक्फ ट्रिब्यूनल में जा सकता है मामला
Chhattisgarh Waqf Board property scam: इस मामले को लेकर अब कानूनी लड़ाई की आशंका भी जताई जा रही है। कुछ व्यापारी पहले से ही न्यायालय की शरण में हैं वहीं अन्य लोग भी वक्फ ट्रिब्यूनल में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड ने दावा किया है कि जिन लोगों ने फर्जी तरीके से संपत्तियां हड़पी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बोर्ड की संपत्तियों को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: जब कोई व्यक्ति बिना वैध अनुमति या अधिकार के वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करता है, तो उसे "वक्फ संपत्ति अवैध कब्जा" कहा जाता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Waqf Board property scam: Big disclosure on Waqf properties
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm