CM Sai On Dhan Kharidi: ‘हमारा गर्व – धान खरीदी का पर्व..’ सीएम साय ने धान खरीदी के शुभारंभ से पहले किसान भाइयों को दिया खास संदेश
CM Sai On Dhan Kharidi: ‘हमारा गर्व – धान खरीदी का पर्व..’ सीएम साय ने धान खरीदी के शुभारंभ से पहले किसान भाइयों को दिया खास संदेश

CG News: Image Credit: CGDPR
CM Sai On Dhan Kharidi: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज बड़ा दिन है। आज यानि 14 नवंबर से प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने जा रही है। CM विष्णुदेव साय आज धान खरीदी का शुभारंभ करने जा रहे रहे हैं। बता दें कि, सीएम साय बालोद के भाठागांव-बी में धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे। वहीं, धान खरीदी के शुभारंभ से पहले सीएम साय ने ट्वीट कर किसानों के लिए बाते कही है।
Read more: MP-CG Weather Update: शुरू होने जा रही बर्फबारी.. मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने दिया अपडेट
धान खरीदी पर सीएम साय का ट्वीट
सीएम साय ने कहा कि, प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार, आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे।
Read more: Atithi Shikshak Bharti Latest News: अतिथि शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा अपडेट, अब ऐसे होगी नियुक्ति, स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
सीएम ने कहा कि, किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है। हमारा गर्व - धान खरीदी का पर्व.. जम्मो किसान साथी मनला गाड़ा-गाड़ा बधई अउ शुभकामना...।
प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार...
आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024
14 नवंबर से 31 जनवरी तक होगी खरीदी
धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
Read more: Chhattisgarh Industrial Policy 2024-30: सीएम साय आज करेंगे नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन, प्रदेश को उद्योगों को मिलेगी नई दिशा
उपार्जन केन्द्रों में विशेष सुविधा
बता देंं कि, इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कृषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नए किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी।
Read more: Petrol Diesel Price Latest Update: दो दिन बाद 5 रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल, डीजल के दामों में भी इतने रुपए की बढ़ोतरी की तैयारी
शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर
धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिए गए हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: CM Sai gave a special message to the farmer brothers before the start of paddy procurement
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm